Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी/प्रशासक श्रीमती सोनिका ने नगर निगम देहरादून के कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में नगर निगम देहरादून के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के क्षेत्र को जोनवार बाँटते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, शहर में सफाई कार्य, स्ट्रीट लाईट, नगर निगम की कितनी भूमि है का विवरण खतौनी से मिलान करते हुए अद्यतन करेंगे। गत बैठक में दिए गए निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए समयबद्ध कार्य करने के आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी/प्रशासक ने नगर निगम को 4 जोन में बाँटते हुए प्रत्येक जोन में एसएनए को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहकर कार्यों की मॉनिटिरिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाईट, सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रों को जोनवार वार्ड बाँटते हुए कूड़ा उठान, सफाई कार्य स्ट्रीट लाईट के कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए जहाँ भी स्ट्रीट लाईट लगी हैं वह जल रही हैं इसका सुपरवाईजर से जाँच कराकर सम्बन्धित एसएनए प्रभाणित करगें। यदि कहीं लाईट खराब है तो उसे त्वरित ठीक करने का कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि वार्डवार कितनी लाईट लगी हैं, कितनी ठीक हैं तथा कितनी लाईट खराब हैं अथवा ठीक कर दी गई हैं। इसी प्रकार किस वार्ड में कितने घर हैं तथा कितने घरों से कूड़ा उठाया गया है की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके लिए जोनवार टीम बनाई जाए जो इन कार्यों की मॉनिटिरिंग करेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जो जोन एसएनए को बाँटे जा रहे हैं वह यह भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि प्रत्येक वार्ड में उनकी कितनी भूमि है, भूमि का पूर्ण विवरण, भूमि लीज पर है, नगर निगम का कब्जा है अथवा किसी संस्थान को दी गई या अवैध अतिक्रमित है की पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही निर्देशित किया कि नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे तथा अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि की घेरबाड़ करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र की खतौनी निकालकर मिलान करते हुए वार्डवार भूमि का विवरण प्रस्तुत करते हुए पोर्टल पर भी अद्यतन करेंगे।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना, एसएनए जोशी, अंकिता जोशी, रोहिताश सहित सम्ब्न्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!