Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के मीडिया विभाग के जिला प्रभारी 12 फरवरी से जिलों में करेंगे प्रवास, जनता के बीच पहुँचायेंगे उपलब्धियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार। भाजपा के मीडिया विभाग के जिला प्रभारी 12 फरवरी से जिलों में प्रवास करेंगे। पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया विभाग को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया की टीम पार्टी की आंख-कान-नाक होती है इसलिए संगठन के अंदर और बाहर की प्रत्येक गतिविधियों पर उसकी नजर रहनी चाहिए।

उन्होंने मीडिया विभाग से समाज के हर वर्ग को जोड़ने पर भी बल दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में प्रवास के लिए जिला प्रभारी नामित किए जा चुके हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, नवीन ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, पारितोष बंगवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में राज्य कर्मियों और पेंशनरों के अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। कर्मचारी संगठन इसमें विसंगति बता रहे हैं। उनका तर्क है कि इसमें अलग-अलग बीमारी के लिए अलग अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। जिससे कर्मचारियों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, सचिवालय संघ ने इसके साथ ही अन्य विसंगतियों पर वार्ता के लिए सचिव स्वास्थ्य से समय मांगा है। पांडेय को सौंपा गया अपर सचिव कृषि का पदभार शासन ने अपर सचिव रामविलास यादव से अपर सचिव कृषि का पदभार वापस ले लिया है। यह जिम्मेदारी अब उमेश नारायण पांडेय को सौंपी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!