Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदेश

किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, वह दिल्ली-एनसीआर में नहीं करेंगे चक्का जाम

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, आगामी 6 फरवरी को देशभर में होने वाले चक्का जाम को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि वह दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम नहीं करेंगे। साथ ही 6 फरवरी के चक्के जाम को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया कि दिल्ली-एनसीआर के पास ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि किसान अपनी-अपनी जगहों पर सड़क बंद करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन भी देंगे।

इस बीच  दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किला हिंसा में आरोपित दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजंत सिंह, गुरजंत सिंह, जगबीर सिंह, बुटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर इनाम घोषित किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया है कि वह बुधवार को जींद में कंडेला गांव पहुंच रहे हैं। वह यहां किसानों के लिए होने वाली महापंचायत में हिस्सा भी लेंगे। बता दें कि जींद में हो रही इस महापंचायत में हरियाणा के करीब 50 खापों के प्रतिनिधि भी महापंचायत शामिल होंगे। इस महापंचायत में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

सिंघु के साथ टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर मिलाकर हजारों की संख्या में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए किसान तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, 26 जनवरी को  गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल पर सवार करीब 300 उपद्रवियों ने लाल किला के अंदर जमकर उत्पात मचाया था। उपद्रवियों के आते ही लाल किले का लाहौरी गेट बंद कर दिया गया था।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि यह आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा, इसके बाद इस पर बैठक कर फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के रडार पर जुगराज सिंह के अलावा पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू व पंजाब के गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना भी हैं। जुगराज ने खंभे पर चढ़कर झंडा फहराया था। दीप व लक्खा ने उपद्रवियों का नेतृत्व किया था। लिहाजा इन तीनों पर पुलिस आयुक्त ने इनाम रखने का निर्णय लिया है। इनाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया को मंगलवार को रोहिणी जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतबीर सिंह लाम्बा ने कहा कि शिकायतकर्ता, पीड़ित और गवाह सभी पुलिसकर्मी हैं।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 26 जनवरी को हजारों की संख्या में कृषि कानून विरोधियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। रैली के दौरान दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल गई। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर केसरिया ध्वज फहरा दिया। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूíत वी रामसुब्रमण्यन की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में हिंसा की जांच के लिए शीर्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का अनुरोध किया गया है। तिवारी और वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका समेत कुछ अन्य याचिकाओं पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!