Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

किसान आंदोलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी अपनी-अपनी दी प्रतिक्रिया, अब इन हस्तियों में हॉलीवुड सितारे भी हो गए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार। भारत सरकार के लिए इस समय किसान आंदोलन बड़ी समस्या बना हुआ है। इस आंदोलन की गूंज अब दुनियाभर में सुनाई देनी लगी है। किसान आंदोलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इन हस्तियों में अब हॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया। इसके बाद दुनियाभर में इस आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं रिहाना के बाद हॉलीवुड के कई सितारों ने किसानों आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। हम आपको उन्हीं सितारों से रूबरू करवाते हैं।

मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ‘जुड़वा’ के नाम से मशहूर अमांडा सेर्नी ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमांडा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन वृद्ध महिलाओं की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पूरी दुनिया देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय, पंजाबी या फिर दक्षिणी एशियाई होने की जरूरत नहीं है। आपके पास केवल मानवता की भावना होना चाहिए। बोलने के अधिकार, प्रेस के अधिकार, वर्कर्स के लिए समानता और गरिमा जैसे आम अधिकारों की हमेशा मांग करिए।’

वहीं मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने रिहाना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया है। लिली सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शुक्रिया रिहाना। यह यह मानवता का मुद्दा है’। वहीं रिहाना के ट्वीट करने के बाद मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है। ग्रेटा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं’।

इनके अलावा और भी कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें मंगलवार को रिहाना ने एक खबर को शेयर करते हुए लिखा- हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके साथ उन्होंने Farmer’s Protest हैशटैग भी लिखा। गौरकलब है कि कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर कुछ महीनों से देश में किसानों का आंदोलन चल रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!