Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
स्वास्थ

उत्तराखंड में जीका वायरस को लेकर एलर्ट, नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

देहरादून: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अब जीका वायरस को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अब तक उत्तराखंड में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने सभी जनपदों को सतर्क रहने व एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशालय ने इस संदर्भ में हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जीका वायरस से संबंधित मामलों की जांच-पड़ताल के लिए सर्विलांस टीम को एक्टिव मोड पर रखा जाए। जिला स्तर पर रिस्पांस टीम बनाने और जीका का कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित मरीज को त्वरित उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

राष्ट्रीय कार्यक्रम आइडीएसपी के सहायक निदेशक डॉ. पंकज कुमार सिंह कहा कि सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है कि राजस्थान खासकर जयपुर से आने वाले मरीजों पर नजर रखी जाए और जीका वायरस से पीडि़त मरीज के बारे में तत्काल जानकारी दी जाए।

उन्होंने बताया कि जीका वायरस डेंगू, मलेरिया की तरह एनाफिलीज मच्छर से पैदा होता है। ऐसे में डेंगू व मलेरिया के नियंत्रण को लेकर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उसमें और तेजी लाई जाएगी। ताकि जीका वायरस को पनपने ही न दिया जाए।

उन्होंने बताया कि इसके लक्षण भी आमतौर पर डेंगू की बीमारी की तरह यानी तेज बुखार आना, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द आदि होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं पर इस वायरस का खतरा ज्यादा देखा गया है। वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई है कि जीका वायरस की वजह से गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चों पर खासा असर पड़ा और बच्चे शारीरिक विकृतियों के साथ पैदा हुए।

जीका से बीमारी के लक्षण

-शरीर, खासकर घुटनों व कोहनी में गंभीर दर्द।

-आंखों के पीछे वाले हिस्सों में दर्द।
– मरीज को थकावट।

– कभी भयंकर ठंडी तो कभी पसीना होने लगता है।
-आंखें लाल, उल्टी और गंभीर सिरदर्द की शिकायत।

नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। ताजा रिपोर्ट में प्रदेश में डेंगू के नौ नए मामले सामने आए। इनमें देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन और टिहरी में दो मरीज शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 472 तक पहुंच गई है।

देहरादून, हरिद्वार व टिहरी में डेंगू का प्रकोप ज्यादा बना हुआ है। हरिद्वार में अब तक सर्वाधिक 161 मरीजों में, देहरादून में 136 मरीजों में और टिहरी में 100 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं नैनीताल में भी 48 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, वहां लार्वानाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा नियमित फॉगिंग भी कराई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!