Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
आर्थिक गतिविधियाँ

दुनिया भर में हीरे की कीमतों में आई गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, न्यूयॉर्क। इस साल कच्चे हीरे की कीमतों में गिरावट आई है। क्योंकि महामारी के बाद कई उपभोक्ता विलासिता की वस्तुओं से दूर हो रहे हैं। यह जानकारी मीडिया ने दी। जि़म्निस्की ग्लोबल रफ डायमंड इंडेक्स के अनुसार, कीमतें एक साल में सबसे कम हैं।

उद्योग विश्लेषक इस मंदी का कारण आभूषण की बिक्री में गिरावट को बता रहे हैं। वैश्विक हीरा विश्लेषक पॉल जिम्निस्की ने कहा उपभोक्ताओं द्वारा आभूषणों के बजाय सेवाओं को चुनने के कारण हीरे की कीमतें कम हुई हैं। विश्लेषकों के अनुसार, महामारी के बाद अब लोग बाहर खाना खा रहे हैं, यात्रा कर रहे हैं और विलासिता की वस्तुओं के बजाय अनुभवों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। हीरा पूरी तरह से उपभोक्ता-संचालित बाजार है। हीरे के आभूषणों के लिए दुकानदारों की मांग कच्चे हीरे की कीमतों और कुछ हद तक खुदरा कीमतों को प्रभावित करती है।

खुदरा विक्रेताओं ने विज्ञापन में करोड़ों डॉलर खर्च करके उपभोक्ता मांग को बढ़ावा दिया। कच्चे हीरे की बिक्री में दो रिकॉर्ड तोडऩे वाले वर्षों के बाद कीमतों में गिरावट आई है। 2021 और 2022 में प्राकृतिक हीरे के आभूषणों की मांग अब तक के उच्चतम स्तर पर थी। उद्योग विश्लेषकों को सर्दियों की छुट्टियों के दौरान और 2024 की शुरुआत में खुदरा बिक्री में उछाल की उम्मीद है।

दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनी डी बीयर्स के प्रवक्ता डेविड जॉनसन ने भविष्यवाणी की है कि आगामी महीनों में कच्चे हीरे की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *