Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड की 5वीं विधानसभा के 29 मार्च से शुरू होने वाले तीन-दिवसीय सत्र के लिए धामी सरकार ने की शुरू तैयारियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड की 5वीं विधानसभा के 29 मार्च से शुरू होने वाले तीन-दिवसीय सत्र के लिए धामी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान सत्र की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले विषयों का जवाब देने की रणनीति तय की जाएगी।

धामी सरकार की दूसरी पारी का यह पहला विधानसभा सत्र है, जो राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। अगले दिन सदन में सरकार आगामी चार माह के लिए लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। कुछ अध्यादेश भी पटल पर रखे जाएंगे। 31 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और लेखानुदान पर चर्चा के साथ ही पारण भी होना है।

सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से विभिन्न विषयों पर सरकार को घेरने का प्रयास भी किया जाएगा। इसे देखते हुए सरकार भी अपने तरकश में तीर तैयार करने में जुट गई है, ताकि विपक्ष के हर प्रश्न का सदन में जवाब दिया जा सके।

इसी क्रम में तैयारियों के मद्देनजर सत्र से एक दिन पहले भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में यह बैठक सोमवार देर शाम आठ बजे से शुरू होगी। सभी मंत्रियों और पार्टी विधायकों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी सोमवार शाम को कांग्रेस मुख्‍यालय में आयोजित होगी। जिसमें मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में कांग्रेस का नेता विधायक दल चुना जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!