Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

आकाश+बायजू की स्टूडेंट सारा कुकरेजा ने एनएसटीएसई 2022 एक्जामिनेशन में इंटरनेशनल रैंक 1 व एनएसओ में इंटरनेशनल रैंक 2 हासिल की

➲ प्रतियोगी परीक्षाओं में साल दर साल स्टूडेंट्स को सफलता दिलाने का आकाश+बायजू का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। टेस्ट प्रिपरेटरी सर्विसेस में नेशनल लीडर, आकाश+बायजू की छात्रा सारा कुकरेजा ने एनएसटीएसई (नेशनल-लेवल साइंस टैलेंट सर्च एक्जामिनेशन) 2022 में इंटरनेशनल रैंक 1 हासिल करके संस्थान और देश को गौरवान्वित किया है। इस एक्जाम में सारा ने 60 में से 54 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कक्षा 12 के टॉप 100 इंटरनेशनल एचीवर्स में रैंक 1 हासिल किया है और मेडिसीन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

सारा ने प्रतिष्ठित नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) में भी इंटरनेशनल रैंक 2 पाकर एक और उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए आकाश$बायजू के मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश चौधरी ने कहाः “एनएसटीएसई 2022 एक्जामिनेशन में सारा कुकरेजा की शानदार सफलता से हम खुश हैं। हमारे स्टडी मैटेरियल्स को बहुत ध्यान से तैयार किया गया है ताकि छात्रों की एनालिटिकल थिंकिंग एबिलिटी को बेहतर बनाया जा सके। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मौलिक विषयों की स्पष्ट समझ होना बेहद जरूरी है। साथ ही ओवरऑल लर्निंग एबिलिटी और एजुकेशनल परफॉर्मेंस में सुधार के लिए आकाश$ बायजू का निरंतर प्रयास जारी है। भविष्य में सारा के लिए मैं और अधिक सफलता की कामना करता हूँ।“

एनएसटीएसई गणित और विज्ञान में शैक्षिक कौशल का आकलन करने के लिए एक डायग्नोस्टिक टेस्ट है। यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अब तक, लगभग 11,000,000 छात्र हिस्सा ले चुके हैं। एनएसटीएसई टॉपर को 2,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। हर राज्य से टॉप थ्री रैंक पाने वालों को एक स्पेशल एनकरेजमेंट अवार्ड दिया जाता है। इसके सिलेबस में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, क्रिटिकल थिकिंग और सामान्य विज्ञान शामिल हैं।

एनएसओ एक्जाम्स, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा हर साल आयोजित किये जाते हैं। एनएसओ एक स्कॉलरशिप एक्जाम है जिसका उद्देश्य कठिन टेस्ट के माध्यम से कक्षा 1 से कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्रों के बीच साइंटिफिक रीजनिंग और तार्किक क्षमता का विकास करना है। एसओएफ एनएसओ लेवल 1 और 2 पर आयोजित किया जाता है। लेवल 1, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जबकि वे छात्र जो लेवल 1 एक्जाम (कक्षा 3 -12 से) को क्वालिफाई करते हैं, वे ही लेवल 2 एक्जाम में बैठ सकते हैं। इंटरनेशनल रैंक होल्डर को 50,000 रुपये व मेडल दिया जाता है जबकि रैंक होल्डर 2 को 25,000 रुपये व मेडल दिया जाता है।

आकाश+बायजू का लक्ष्य छात्रों को एकेडमिक सफलता हासिल करने में उनकी मदद करना है। करिकुलम व कंटेंट डेवलपमेंट और फैकल्टी ट्रेनिंग व मॉनिटरिंग के लिए नेशनल एकेडमिक टीम के नेतृत्व में इसका एक सेंट्रलाइज्ड इन-हाउस प्रोसेस है। सालों के दौरान, आकाश+बीवाईजेयू के छात्रों ने विभिन्न मेडिकल और इंजीनियरिंग इंट्रेस एक्जाम्स और एनटीएसई, केवीपीवाई और ओलंपियाड्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में एक प्रूवेन सेलेक्शन ट्रैक रिकॉर्ड दर्शाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!