Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों को एक-दो दिन में हो सकता है विभागों का बटवारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों को एक-दो दिन में विभागों का बटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के वितरण के लिए चल रहा होमवर्क अंतिम चरण में है। इस परिदृश्य के बीच माना जा रहा है कि सोमवार अथवा विधानसभा सत्र के पहले दिन, यानी 29 मार्च की शाम तक मंत्रियों को विभाग मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के 8 सदस्यों ने 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की थी। धामी मंत्रिमंडल में 5 पुराने और 3 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद से सभी की नजर मंत्रियों को विभागों के बटवारे पर लगी हुई हैं।

मुख्यमंत्री धामी इस सिलसिले में होमवर्क में जुटे हैं। साथ ही भाजपा हाईकमान से भी लगातार विमर्श चल रहा है। दरअसल, राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ हुई भाजपा सरकार के सामने जन अपेक्षाओं का दबाव कम नहीं है। साथ ही धामी सरकार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करना है।

इस परिदृश्य के बीच मंत्रियों को विभागों का बटवारा करने से पहले उनकी क्षमता और योग्यता को कसौटी पर परखा जाएगा। माना जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा हाईकमान ने फिर से मुख्यमंत्री धामी पर विश्वास व्यक्त किया है, उसे देखते हुए वह बिना किसी दबाव में आए सोच-समझकर ही विभागों का बटवारा करेंगे।

बीते दिवस मुख्यमंत्री धामी ने 29 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व सौंपा था। ऐसे में माना जा रहा था कि विभागों के बटवारे में वक्त लग सकता है और यह सत्र के बाद होगा।

अब मुख्यमंत्री ने जैसे संकेत दिए हैं, उससे लगता है कि सोमवार को गोवा से लौटने के बाद वह विभागों के बटवारे को अंतिम रूप देंगे। ऐसे में सोमवार शाम अथवा सत्र के पहले दिन शाम तक मंत्रियों को विभाग दिए जा सकते हैं। सत्र में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण कार्य होना है, जबकि विधायी कार्यों के लिए अगले दो दिन हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!