Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जायेगा पद्मश्री सम्मान समारोह

हरियाणा के 3 लोगों को किया जाएगा सम्मानित

“नीरज देश का बेटा है। उनके गांव खंडरा की देश भर में पहचान हो गई है। हमारे देश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। गांव के बच्चे मेडल जीत रहे हैं। उम्मीद है अगली बार हरियाणा के युवा देश के लिए टोक्यो से भी ज्यादा मेडल लाएंगे।” : नीरज के पिता सतीश चोपड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति भवन में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और जानवरों के क्‍लोन निर्माता डाक्‍टर मोतीलाल मदान को पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। शाम को राष्‍ट्रपति भवन में उन्‍हें अवार्ड दिया जाएगा। हरियाणा के सुमित अंतिल को भी अवार्ड मिलेगा।

टोक्यो ओलिंपिक में देश को गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को आज पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा। नीरज तुर्की में हैं। उनकी जगह ये सम्मान लेने उनके चाचा भीम चोपड़ा जाएंगे। पानीपत के गांव खंडरा के बेटे नीरज को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान भी मिल चुका है। चाचा भीम चोपड़ा ही थे, जो नीरज की अंगुली पकड़ स्टेडियम ले गए थे। दरअसल, नीरज बचपन में मोटे थे। अच्छे से दौड़ नहीं पाते थे। दूसरे बच्चे उनका मजाक उड़ाते। नीरज को फिट करने के लिए चाचा मैदान में ले गए।

प्रो० डॉ० मोतीलाल मदान ने भैंसों में नई इन विट्रो गर्भाधान प्रौद्योगिकी (आईवीएफ) का प्रयोग करके दुनिया में पहली बार प्रथम नामक कटड़ा पैदा किया। आज मदान को पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। इसी तरह एक ही मादा से एक वर्ष की अवधि के दौरान कई बछड़े उत्पादित करके अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की थी। आज इस तकनीक पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान सहित देश के तमाम प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में गहनता से कार्य हो रहा है। भारत सरकार ने भी इसके लिए विशेष परियोजना स्वीकृत की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!