Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी घोषणा : “पंजाब में AAP सरकार घर-घर पहुँचायेगी राशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, चंडीगढ़। पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्‍य के फिर एक बड़ी घोषणा की है। अब राज्‍य के लोगों को घर बैठे राशन मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाएगी। हम पंजाब में 75 साल पुराना सिस्‍टम बदलेंगे।  सरकार के सत्‍ता संभालने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान अब तक कई घोषणाएं कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा का स्‍वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है। 

पूर्व विधायकों की अलग-अलग पेंशन बंद करने के बाद अब उनकी नई घोषणा को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि उनकी सरकार केे 10 दिन के कार्यकाल में 10 बड़ी घोषणाएं की जा चुकी हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में घर-घर राशन योजना चालू हो गया है। मैं पंजाब के लोगाें को इसके लिए बहुत खुश हूंं। केंद्र सरकार ने इसे दिल्ली में लागू करने से रोका। कोई बात नहीं। इसकी शुरुआत अब पंजाब से करेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने “राशन, आपके द्वार” योजना शुरू की है जिसके जरिए लोगों को अब घर बैठे ही राशन विभाग मुहैया करवाएगा। लोगों को लाइनों में लगकर राशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने आज एक वीडिया मैसेज जारी करके कहा कि राशन लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता है और गरीब लोगों को कई बार राशन लेने के लिए अपनी दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है जिससे उनका नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक गरीब आदमी जो रोजाना कमाकर खाने वाला है, इस हालत में नहीं होता कि वह अपनी दिहाड़ी छोड़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देखा कि कभी कभी माताओं बहनों को दूर से राशन लाना पड़ता है लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि विभाग के लोग आपके घर पर राशन मुहैया करवाएंगे। घर आने से पूर्व लोगों से पूछा जाएगा कि वे घर पर हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि राशन की क्वालिटी भी अच्छी होगी और उसमें कंकर आदि नहीं होंगे। भगवंत मान ने दावा किया कि यही स्कीम आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने भी शुरू किया था लेकिन वहां इसे रुकवा दिया गया लेकिन हम इसे पंजाब में लागू करके दिखाएंगे।

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राशन घर-घर तक पहुंचाने के निर्णय का स्वागत किया। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में इस योजना को लागू करना चाहते थे, लेकिन केंद्र ने ऐसा करने नहीं दिया। अब पंजाब में मान सरकार इसे लागू कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। पंजाब में लागू हुई यह योजना अन्य प्रदेशों में भी लागू की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक शुरू की अब धीरे-धीरे अन्य राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह सीसीटीवी लगाना चाहते थे, लेकिन तीन साल तक इस फाइल को रोके रखा गया। स्कूल बनाना चाहते थे इन फाइलों को भी लंबे समय तक रोके रखा गया। पिछले 75 वर्ष से लोगों को हर कदम पर रोका गया। कहा कि देश के लोग तरक्की करना चाहते हैं। अब लोग रुकने वाले नहीं। दो राज्यों में लोगों ने कट्टर ईमानदार सरकार बना दी। केजरीवाल ने कहा कि अब यह देश रुकने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह आज बहुत खुश हैं कि सीएम भगवंत मान ने गरीबों के लिए शानदार एलान किया। इसका असर आने वाले समय में सारे देश पर पड़ेगा। पंजाब में गरीबों का राशन उनके घर-घर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली के सीएम ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी गरीबों को राशन के लिए लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन भगवंत मान सरकार के फैसले से अब पंजाब में ऐसा नहीं होगा।

विदित रहे कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में पूर्व विधायकों को एक पेंशन ही देने की बड़ी घोषणा की थी और इस फैसले का पंजाब के लोगों ने जमकर सराहना की। अब तक राज्‍य में पूर्व विधायकों को अलग- अलग कार्यकाल के लिए अलग-अलग पेंशन मिलती थी। भगवंत मान सरकार के निर्णय से पूर्व विधायकों को एक ही पेंशन मिलेगी।

पंजाब राज्‍य को लेकर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे फैसलों को गुप्‍त रखा जा रहा है और मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसकी घोषणा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व विधायकों की एक ही पेंशन करने के बाद सीएम भगवंत मान विधायकों के आयकर का भुगतान सरकार की ओर से करने पर रोक लगा सकते हैं।

अब तक परंपरा रही है कि विधायकों के इनकम टैक्‍स का भुगतान पंजाब सरकार की ओर से किया जाता रहा है। इस व्यवस्‍था पर कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं, लेकिन यह जारी रही। कैप्‍टन अमरिंदर सिं‍ह सरकार के समय विधायकोंं से अपना आयकर खुद भरने की अपील की गई थी, लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ और कुछेक विधायकों को छोड़कर किसी ने आयकर खुद नहीं भरा। 

सत्‍ता संभालने के बाद से मुख्‍यमंत्री भगवंत मान कई अहम घोषणाएं कर चुके हैं। उन्‍होंने सबसे भ्रष्‍टाचार पर वार करते हुए रिश्‍वत आदि लेने को लेकर सूचना देने के लिए हेल्‍पलाइन नंबरों की घोषणा की। इसके बाद कई शिकायतें मिली हैं और यह क्रम जारी है। इन शिकायतों की मानिटरिंग मुख्‍यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) कर रहा है। इसके बाद  सीएम भगवंत मान ने राज्‍य में वीआइपी को मिले सुरक्षाकर्मी वापस लेने की घोषणा की।   

आज थोड़ी देर पहले ही मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि दस दिन की सरकार में दस बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर टेलीफोन नंबर जारी करना भी शामिल है। भगवंत मान ने पिछले हफ्ते ही एक विधायक एक पेंशन का फैसला लिया है। सरकार इसको लेकर जल्द ही विधानसभा में विधेयक ला सकती है। इसके अलावा 25 हजार कर्मचारियों को रेगुलर करने का मामला हो या फिर भर्ती की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो मैसेज के जरिए की। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से घोषणाएं सिर्फ वीडियो मैसेज के जरिए ही की जा रही हैं। पार्टी की ओर से अपने इंटरनेट मीडिया के पेजों पर इसकी घोषणाएं हो रही हैं और उसके बाद ही सरकार की ओर से इसे जारी किया जाता है। दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने मानसा में किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाने से पूर्व ही मुआवजा देने की घोषणा की है।    

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.