Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत एवं विशेष प्रयासों से सरोवर नगरी नैनीताल की खूबसूरती में इजाफा करने वाली नैनी झील की होगी काया पलट

  • नैनी झील के अस्तित्व को बरकरार रखते हुए, जल-गुणवत्ता के विस्तृत ऑंकड़ें एवं चेतावनी, एसएमएस तथा मोबाइल एैप द्वारा लोगों को किये जायेंगे प्रसारित।
  • जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों का नतीजा यह रहा कि गुजरे गर्मी के मौसम में भी झील पानी से लबालब रही।
  • नैनी झील के अन्तर्जलीय वनस्पति एवं जीव जन्तुओं हेतु अनुकूल पर्यावरण विकास एवं प्रबन्धन करते हुये झील का संरक्षण किया जायेगा।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। सरोवर नगरी नैनीताल की खूबसूरती में इजाफा करनेे वाली नैनी झील के अस्तित्व को बरकरार रखने में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने गुजरे समय में विशेष प्रयास किये है। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों का नतीजा यह रहा कि गुजरे गर्मी के मौसम में भी झील पानी से लबालब रही। नैनीझील की संरचना, पानी की गुणवत्ता तथा इसकी अन्तर्जलीय संरचनाओं का परीक्षण किये जाने तथा झील के पर्यावरण को अनुकूल बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल निरंतर प्रयासरत हैं। नैनी झील की तलीय संरचना एवं जल गुणवत्ता का विशलेषण किये जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भारतीय सुदूर संस्थान (इसरो) देहरादून को गतवर्ष जुलाई में पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया तथा लगातार अनुश्रवण करते हुये इसरो के माध्यम से प्रथम बार नैनी झील का अनवेषण कार्य कराया गया। इसरो से प्राप्त आंकणों एवं सूचनाओं का जिला कार्यालय नैनीताल स्थित जीआइएस लैब में गहन विशलेषण करते हुये नैनीझील की सम्पूर्ण सतत तलीय भौतिक संरचना (कन्टीन्यूएश लेक बैड मैपिंग) एवं जल गुणवत्ता (टोटल डिजाल्व सोलिड एण्ड डिजाल्व आक्सीजन मैपिंग की गई) तथा प्राप्त परिणामों से नैनी झील के स्वास्थ्य का आंकलन किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विगत 27 फरवरी को इसरो द्वारा प्रथम बार नैनी झील के कन्टीन्यूएस लेक बैड मैपिंग एवं जल गुणवत्ता के जीआईएस विशलेषण उपरान्त प्राप्त नतीजों का लोकापर्ण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को शाबासी दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

[box type=”shadow” ]जिला प्रशासन द्वारा इसरो से नैनीझील के सम्बन्धित प्राप्त आंकणों एवं सूचनाओं की विशलेषण रिपोर्ट यूएनडीपी को प्रस्तुत की गई एवं नैनी झील के पानी की वास्तविक समय में सतत् गुणवत्ता का मापन किये जाने हेतु प्रोटिएस सेन्सर आधारित परियोजना का वित्तीय पोषण एवं क्रियान्वयन का अनुरोध किया गया। जिसके क्रम मे यूनएनडीपी नई दिल्ली द्वारा लगभग 100 लाख की ‘आर्टिफिशयल इंटैलिजैंस बेस्ड लेक मानिटरिंग सिस्टम फाॅर नैनी लेक नैनीताल’ परियोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुये सेंसर एवं डिस्प्ले स्क्रीन लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में जल गुणवत्ता के सतत् मापन हेतु मल्लीताल पम्प हाउस तथा तल्लीताल एरियेटर प्लांट में एक-एक प्रोटियएस सेन्सर स्थापित किये जा रहे हैं। जिनसे झील के पानी की गुणवत्ता सम्बन्धित आँकणों को तल्लीताल डांठ पर महात्मा गांधी की मूर्ति के पीछे एलईडी स्क्रीन तथा एसएमएस तथा एैप द्वारा आम जनमानस को प्रसारित किया जायेगा। गुणवत्ता सम्बन्धित आँकणों के सतत् प्रदर्शन से एक ओर स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों में नैनी झील को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही नैनी झील को स्वच्छ बनाये रखने के लिए नगर पालिका, सिचाई, लो.नि.वि., जलसंस्थान आदि पर सामुदायिक दबाव बनेगा। जल गुणवत्ता के विस्तृत आँकणों एवं चेतावनी एसएमएस तथा मोबाइल एैप द्वारा लोगों को प्रसारित की जायेगी। इन सेन्सर द्वारा बायो कैमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी), कैमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी), टोटल आर्गेनिक कार्बन (टीओसी), डिजाल्व आर्गेनिक कार्बन (डीओसी), डिजाल्व ऑक्सीजन, प्रेशर, क्लोराइड, पीएच, टैम्परेचर, ऑप्टिकल ब्राइटनैस, नाइट्रेट, टरबीटीटी, क्रूडऑयल (सीडीओएम) आदि तत्वों से परिणामों का पता चलेगा। जिससे नैनी झील के अन्तर्जलीय वनस्पति एवं जीव जन्तुओं हेतु अनुकूल पर्यावरण विकास एवं प्रबन्धन करते हुये झील का संरक्षण किया जायेगा। निकट भविष्य मे माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत का नैनीताल आगमन प्रस्तावित है। मा० मुख्यमंत्री के नैनीताल आने पर उनके कर-कमलों से इस महत्वपूर्ण परियोजना का लोकापर्ण किया जायेगा।[/box]

रविवार को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देश पर उप-जिलाधिकारी विनोद कुमार द्वारा यूएनडीपी सहायतित आर्टिफशियल इटैलिजैंस आधारित रियल टाइम लेक मानिटरिंग प्रणाली के तहत नैनी झील में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण उप-जिलाधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील, अधिशासी अभियन्ता सिचाई हरीश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, तकनीकी संस्थान बसार लैब के. ताकर तथा धर्मेन्द भी मौजूद थे।

इन खबरों को भी पढ़िए, क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/lake-carnival-bhimtal-2019-1-dec-3-dec-2019/

https://akashgyanvatika.com/due-to-covid-19-special-arrangements-are-done-to-telecast-pooja-aarti-of-nainadevi-mandir-nainital/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!