Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

लेक कार्निवल भीमताल – २०१९ के रंगारंग, मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन १ दिसंबर से ३ दिसंबर २०१९ तक किया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, नैनीताल 26 नवम्बर 2019(मंगलवार)। जिला प्रशासन, नैनीताल (District Administration, Nainital) एवं लेक कार्निवल आयोजन समिति (पंजी.)(Lake Carnival Aayojan Samiti) द्वारा लेक कार्निवल भीमताल – २०१९(Lake Carnival Bhimtal-2019) के रंगारग, मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन १ दिसंबर से ३ दिसंबर २०१९ तक किया जा रहा है जिसके प्रायोजक(sponsor) उत्तराखंड टूरिज्म (Uttarakhand Tourism) है।
कार्निवल के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति, कला तथा विभिन्न गतिविधियों का रंगारंग आगाज किया जायेगा।

उत्तराखंड की संस्कृति व कला का प्रतीक व प्रत्येक शुभ कार्य के अवसर पर घर की देहली, आँगन व मन्दिर में बनाई जाने वाली कला ऐपण (Aipan) का कुमाऊँ क्षेत्र में कुछ खाश महत्त्व व चलन है। १ दिसंबर प्रातः १० बजे से मिनी स्टेडियम, भीमताल में “ऐपण प्रतियोगिता (Aipan Competition)” का आयोजन किया जायेगा।

१ दिसंबर २०१९ को ही प्रातः १० बजे से मिनी स्टेडियम, भीमताल में “फ्लावर शो (Flower Show)” आयोजन किया जायेगा।

१ दिसंबर २०१९ को ही प्रातः ११ बजे से मिनी स्टेडियम, भीमताल में “कार्निवल परेड(Carnival Parade)”  का रंगारंग आयोजन किया जायेगा।

१ दिसंबर की शाम उत्तराखंड के स्वर-संगीत कलाकारों के नाम रहेगी। “सांस्कृतिक समागम” में उत्तराखंड के कलाकार अपने संगीत/गानों के लोगों का मन मोह लेंगे।

“माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता (Mountain Biking Competition)” का आयोजन २ दिसंबर २०१९ को प्रातः ८ बजे पंत पार्क में किया जायेगा।

२ दिसंबर प्रातः १० बजे से दंत(Dant), भीमताल में “कुमाऊंनी खाना प्रतियोगिता (Kumaoni Food Competition)” का आयोजन किया जायेगा।

२ दिसंबर प्रातः ११ बजे भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में “ग्राफिटी प्रतियोगिता (Graffiti Competition)” का आयोजन किया जायेगा।

२ दिसंबर को ही प्रातः ११ बजे से बर्ड “फोटोग्राफी प्रतियोगिता (Photography Competition)” का आयोजन किया जायेगा।

२ दिसंबर की शाम को “उत्तराखंड फोक नाईट(Uttarakhand Folk Night)” का आयोजन किया जायेगा।

३ दिसंबर २०१९ को ही प्रातः ८ बजे से दंत (Dant), भीमताल में “कार्कोटक ट्रेक(Karkotak Trek)” का आयोजन किया जायेगा।

“कयाकिंग प्रतियोगिता (Kayaking Competition)” का आयोजन नौकुचियाताल लेक में ३ दिसंबर २०१९ को ही प्रातः ११ बजे से प्रारम्भ होगा।

३ दिसंबर २०१९ को दोपहर १ बजे से भीमताल लेक में “रोईंग प्रतियोगिता (Rowing Competition)” का आयोजन किया जायेगा।

३ दिसंबर की शाम बॉलीवुड नाईट (Bollywood Night) के नाम रहेगी।

उत्तराखंड टूरिज्म (Uttarakhand Tourism) द्वारा प्रायोजित (sponsor) तथा नैनीताल जिला प्रशासन(District Administration, Nainital) एवं लेक कार्निवल आयोजन समिति (पंजी.)(Lake Carnival Aayojan Samiti) द्वारा आयोजित यह लेक कार्निवल भीमताल – २०१९(Lake Carnival Bhimtal-2019) कार्यक्रम अपने आप में समाज को संगठित रखने एवं उनमें सकारात्मक सोच का संचार करने के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड की अनुपम संस्कृति, कला व सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार का एक माध्यम है। आकाश ज्ञान वाटिका टीम, लेक कार्निवल भीमताल – २०१९(Lake Carnival Bhimtal-2019) के सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें प्रेषित करने के साथ की उत्तराखण्ड टूरिज्म(Uttarakhand Tourism), नैनीताल जिला प्रशासन (District Administration, Nainital) एवं लेक कार्निवल आयोजन समिति (Lake Carnival Aayojan Samiti) को, उनकी इस सकारात्मक सोच के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देती है एवं अभिन्दन कर आभार प्रकट करती है।

जय हिन्द। जय देवभूमि उत्तराखंड।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!