Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अधयक्ष जिला विकास प्राधिकरण ने अवस्थापना के 16 कार्यों हेतु 4 करोड़ 58 लाख की धनराशि की स्वीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 26 नवम्बर 2019 (सू.वि.)। अधयक्ष जिला विकास प्राधिकरण श्री राजीव रौतेला ने देर रात सम्पन्न हुई बैठक में अवस्थापना के 16 कार्यों हेतु 4 करोड़ 58 लाख की धनराशि स्वीकृत की। आयुक्त ने कहा कि प्राधिकरण के माध्यम से जनहित के कार्य किये जा रहे हैं ताकि लोगों की सुविधाएं बढ़ाई जा सकें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्यों के लिए जो भी धनराशि अवमुक्त की गयी हैं, उसका समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि अधिकांश धनराशि सरोवर नगरी के सौन्दर्यकरण कार्यों के लिए दी गयी है ताकि आने वाले पर्यटन सीजन में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।
उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण रोहित मीणा ने बताया कि भीमताल झील के मन्दिर मार्ग पर क्षतिग्रस्त धारक दीवारों के पुनर्निर्माण कार्य हेतु 8.02 लाख रूपये, ऊॅचापुल चैराहे पर जल निकासी हेतु नाली निर्माण एवं सिंचाई गूल के मरम्मत कार्य हेतु 20.43 लाख, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के क्षेत्रीय कार्यालय (हल्द्वानी) के पीछे रिक्त भूखण्ड में पार्किंग निर्माण कार्य हेतु 10.22 लाख, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के क्षेत्रीय कार्यालय (हल्द्वानी) हेतु कक्षों के निर्माण के सम्बन्ध में 35.02 लाख, जनपद नैनीताल के अन्तर्गत भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 7,8 एवं 9 में सौन्दर्यकरण का कार्य व किमी 1 से 7 तक में साईनेज कार्य हेतु 35.12 लाख, नैनीताल शहर के आन्तरिक मार्गों में रंगाई-पुताई व मरम्मत इत्यादि कार्य हेतु 20.12 लाख, नैनीताल-भवाली मार्ग में नैनीताल चैराहे से कैलाखान चैराहे तक सड़क के किनारे पर स्ट्रीट लाईटों की स्थापना कार्य हेतु 28.12 लाख, नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण के तहत रूसी बैण्ड से हनुमानगढ़ तक सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 17.16 लाख, नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण के तहत हनुमानगढ़ से डांठ तल्लीताल तक सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 44.58 लाख रूपये, नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण के तहत डांठ, तल्लीताल नैनीताल से अल्का होटल, माल रोड नैनीताल तक सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 35.76 लाख रूपये, नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण के तहत आॅल्पस होटल के समीप मल्लीताल में सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 22.77 लाख, नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण के तहत कैपिटल सिनेमा के पास सौन्दर्यकरण कार्य हेतु 9.14 लाख, डांठ तल्लीताल से हनुमानगढ़ी से नीचे हेयरपिन बैण्ड तक स्ट्रीट लाईटे लगाये जाने के सम्बन्ध में 122.16 लाख, जनपद नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यकरण हेतु 2000 गमले क्रय करने की अनुमति के सम्बन्ध में 10 लाख, पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर पुलिस चैक पोस्ट बनाये जाने के सम्बन्ध में 20 लाख रूपये, नैनीताल, भीमताल, सातताल एवं नौकुचियाताल के सौन्दर्यकरण के लिए परियोजना तैयार करने हेतु कंसलटेंट का चयन एवं परियोजना तैयार करने की कार्यवाही की अनुमति के सम्बन्ध में 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम अरविन्द कुमार कटारिया के अलावा अन्य अधिकारी मौजू थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!