Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना और विकासखंड कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 अक्टूबर, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रूपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना और 1 करोड़ 63 लाख रूपये लागत से बने विकासखंड कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गाँव और तोक को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया। वर्ष 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया लेकिन पैसे की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। कहा कि अगर यही हाल रहता तो ये योजना वर्ष 2035 में पूरी होती। लेकिन हमने इसे प्राथमिकता पर लिया। कहा की आज देश का सबसे बड़ा झूला पुल टिहरी में डोबरा चांठी  बनकर तैयार हो गया। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और जनप्रतिनिधियों से जहाँ सवाल करना हो वो भी जरूर करें।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होती है इसलिए सरकार नियमित भर्तियों के साथ स्वरोजगार के अवसर भी दे रही है। युवाओं को चाहिए कि वे  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना का लाभ उठायें। सरकार ने सोलर ऊर्जा योजना में दस हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। चीड़ की पत्तियों को बड़ी फैक्टरियों में बायलर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अमेरिका से बड़ी मशीन मंगवाई जा रही है। पिरूल प्लांट में चीड़ की पत्तियों को खरीदा जा रहा है। इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने रेवा पम्पिंग योजना समेत रामी नदी, सिमलसेरा में, मींदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही नैनीडांडा में विद्युत खंड खोलने की भी घोषणा की। इसके अलावा कंडोलिया में गुलदार रेस्क्यू सेन्टर को मंजूरी दी। इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, दीपक भंडारी, वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के निदेशक अरुण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धाते, जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!