Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

शाहिद कपूर एवं मृणाल ठाकुर ने उत्तराखंड सरकार का किया धन्यवाद – फिल्मों के लिए उत्तराखंड की खूबसूरती एवं सुरक्षित माहौल आया काफी पसंद

  • “जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो चुका है, मैं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो उन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमनें इसे सफल तरीके से पूरा कर लिया है।”  ……… शाहिद कपूर  

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 अक्टूबर, 2020, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की अनुपम छटा, कला एवं पवन संस्कृति का हर कोई कायल है। जो कोई भी एक बार उत्तराखंड में अपने पग रखता है उसकी आँखों एवं मन-मस्तिष्क में हिमालय की बर्फीली चोटियाँ, असंख्य झीलें, हरी-भरे वन, हरियाली लिए अनेकों मनोहारी दृश्य एवं सांस्कृतिक विरासत हमेशा के लिए समा जाती हैं। उत्तराखंड के ग्लेशियरों से ही गंगा और यमुना जैसी पवन नदियों का उद्गम होता है। यही नहीं हरे-भरे वन क्षेत्र एवं राष्ट्रीय उद्यान यहाँ की छटा को चार चाँद लगते हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नंदा देवी नेशनल पार्क, वैली ऑफ फ्लॉवर्स एवं नैनीताल, कौसानी, रानीखेत, टिहरी, श्रीनगर आदि अनेकों हिल स्टेशनों की ख़ूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींच लाती है। धार्मिक नजरिये से देखें तो उत्तराखंड की पावन भूमि अनेकों देवी-देवताओं, संत महात्माओं की तप-स्थली रही है इसलिए इसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है। तीज-त्यौहार, भोजन और जीवन शैली ने यहाँ की अनुपम सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भौगोलिक सुन्दरता/विरासत के संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

देवभूमि उत्तराखंड हमेशा ही पर्यटकों की पहली पसंद रही है लेकिन अब यहाँ के अनुपम सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भौगोलिक सुन्दरता/सौन्दर्य एवं जीवन शैली के कारण यह फिल्म निर्माताओं की भी पसन्द बन चुका है। बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को यहाँ की सुंदरता काफी पसंद आ रही है और वह उत्तराखंड में अपनी फिल्मों का फिल्मांकन करना पसंद कर रहे हैं।

कुछ ही दिन पहले शहीद कपूर ने अपनी फिल्म “जर्सी” की शूटिंग उत्तराखंड की सुन्दर वादियों में की जिसका एक जिसका एक शेड्यूल और पूरा हो चुका है। शाहिद कपूर को अपनी फिल्म के शेड्यूल की शूटिंग के दौरान यहाँ की खूबसूरती एवं सुरक्षित माहौल काफी पसंद आया और उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया है।

शाहिद कपूर अर्थात बॉलीवुड के कबीर सिंह ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो चुका है, मैं उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो उन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमनें इसे सफल तरीके से पूरा कर लिया है।”

[box type=”shadow” ] [/box]

विदित रहे कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ तेलुगू रीमेक है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानाउरी ही कर रहे हैं। तेलुगू फिल्म ‘जर्सी इसी साल अप्रैल में रिलीज़ हुई थी। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी क्रिकेट में होने वाली राजनीति और क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म में क्रिकेटर के किरदार में शाहिद कपूर दोबारा दिखेंगे। इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म दिल बोले हड़िप्पा में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था।फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर शाहिद की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में पंकज कपूर भी होंगे, जो फिल्म में शाहिद के कोच के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्नानाउरी कर रहे हैं। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन का भी निर्देशन गौतम ने ही किया है। इसके प्रॉड्यूसर अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!