Breaking News :
>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखण्डदेहरादून

देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

अनिल वर्मा अध्यक्ष व डॉ. वी.डी. शर्मा महासचिव निर्वाचित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 12 जनवरी, देहरादून। रविवार, 12 जनवरी को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक चुनाव 2025-2026 में वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष एवं डॉ. वी.डी. शर्मा प्रदेश महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

उक्त घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह तोमर “मयंक” एवं अशोक खन्ना ने संयुक्त रूप से बताया कि इनके अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व कुंअर राज अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशिकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, सिद्धनाथ उपाध्याय व महेंद्र सिंह नेगी सचिव, श्रीमती सरोजनी सेमवाल व दीपक धीमान संगठन सचिव, श्रीमती प्रेमलता भरतरी व राजेश भटनागर प्रचार सचिव निर्वाचित हुए।

इनके अतिरिक्त सर्वश्री विजय जायसवाल, भुवन उपाध्याय, संजीव शर्मा, तेजराम सेमवाल, हरेंद्र प्रसाद, राजेश शर्मा, अमित सहगल, डॉ. जमशेद उस्मानी, संजय गर्ग, अशोक कुमार पांडे सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।

चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष विजय जायसवाल द्वारा अध्यक्षीय आभार, पूर्व कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय द्वारा आय–व्यय ओडिट रिपोर्ट एवं महासचिव डॉ. वी.डी. शर्मा द्वारा द्विवार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने पर दोनों चुनाव अधिकारीगनो का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। आम सभा व चुनाव प्रक्रिया में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!