Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

देव डोलियों के कुम्भ स्नान के दौरान देखने को मिलेगा उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति का वैश्विक एवं भव्य स्वरूप

[highlight]”उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति को वैश्विक तथा भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देव डोलियों के कुम्भ स्नान की सभी तैयारियाॅ व्यवस्थित रूप से की जायें” : महाराज[/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लधु सिंचाई एवं जलागम प्रबन्धन, मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विधान सभा स्थित कक्ष में संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, कुम्भ मेला, पुलिस विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति को वैश्विक तथा भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देव डोलियों के कुम्भ स्नान की सभी तैयारियाॅ व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के पर्यटन, सस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लधु सिंचाई एवं जलागम प्रबन्धन, मंत्री सतपाल महाराज ने देव डोलियों की कुम्भ स्नान की विरासतीय शोभा यात्रा को ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक सभी जगह देव डोलियों के आवागमन से लेकर देव डोलियों के दर्शन के लिए आने वाले भक्तगणों के आवागमन, मंच-पंडाल जलपान, सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबन्धन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री महाराज ने अधिकारियों को शोभा यात्रा का रूट चार्ट बनाते हुए आपसी समन्वय से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए देव डोलियों के गारिमा के अनुकूल सभी तरह की व्यवस्थायें करने के भी निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को ऋषिकेश एवं हरिद्वार में शोभायात्रा के दौरान देव डोलियों तथा भक्तगणों पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए भी निर्देश दिये।

इस दौरान मा० मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवी देवताओं की भूमि है। जिसका कण-कण अपने आप में देवतुल्य है तथा लगभग सभी प्रदेश में कोई न कोई ऐसी बात परम्परा से प्रचलित है जिनका सम्बन्ध किसी न किसी देवी-देवता से है। प्राचीन समय से ही पराम्परा के अनुसार देवी देवताओं की देव डोलियाॅं कुम्भ के दौरान हरिद्वार में स्नान करने आती हैं। जिस दौरान बडी संख्या में भक्तगण उनके दर्शन करते हैं। इसी पराम्परा के अनुसार हरिद्वार कुम्भ महापर्व-2021 में भी देव डोलियाॅ हरिद्वार में कुम्भ स्नान में आयेंगी। इस लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा की शुरूआत 24 अप्रैल को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश से होगी। जहाॅ पर प्रदेश भर से ढोल-नगाडों व स्थानीय देवी देवताओं के चिन्ह के साथ लगभग 200 देव डोलियाॅ एकत्रित होने की संभावना है। इसके अगले दिन 25 अप्रैल 2021 को शोभा यात्रा का कुम्भ नगरी हरिद्वार में आगमन होगा तथा सामुहिक अमृतमय स्नान ब्रहमकुण्ड हरकी पैड़ी में सम्पन्न होगा। तत्पश्चात पंतदीप में भव्य पंडाल में पूज्य संतो, श्रद्धालुओं व शासन-प्रशासन के लोगों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात देव आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

इस दौरान बैठक में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गाॅववासी, सदस्य डी.एस. गुंसाई, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, महानिदेशक संस्कृति विभाग आशीष चौहान, निदेशक संस्कृति बीना भटट, पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह सहित हरिद्वार मेला प्रशासन व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लधु सिंचाई एवं जलागम प्रबन्धन,
उत्तराखंड सरकार।

 

 

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!