Breaking News :
>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
उत्तराखण्ड

बर्फबारी के बाद नहीं पहुंचा विभाग, महिलाओं ने खुद संभाली कमान और खोल दी सड़क

टिहरी। घनसाली विधानसभा क्षेत्र का सबसे दूरस्थ और सीमांत गांव गंगी में भारी बर्फबारी होने के कारण सड़क बंद पड़ी हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को घुत्तू आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विभाग द्वारा भी रास्तों में जमी बर्फ हटाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। ऐसे में महिलाओं ने खुद कमान संभालते हुए फावड़े और बेलचे के सहारे मार्ग पर जमी बर्फ को हटाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर साल बर्फबारी होती है। जिसके कारण ग्रामीण घर में छह महीने का राशन एडवांस में रख देते हैं। जिससे बर्फबारी के दौरान किसी समस्या से न जूझना पड़े। लेकिन, इस बार भारी बर्फबारी होने से ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बर्फबारी के बाद उनकी सुध न तो विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई मंत्री। ऐसे में ग्रामीणों ने बर्फबारी के बाद खुद ही रास्तों को खोलने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ महीने पहले सरकार ने गूत्तूरी से गंगी तक के लिए सड़क बनवाई हैं। जिसमें डामरीकरण होना अभी बाकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को कच्ची सड़क से ही आवागमन करना पड़ता है। लेकिन ज्यादा बर्फबारी ने उनके लिए अब मुसीबतें खड़ी कर दी। वहीं, इस मामले से जब जिलाधिकारी वी.षणमुगम को अवगत कराया गया तो उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से रिपोर्ट मांगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंगी गांव तक जाने वाली सड़कों को तत्काल खोला जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!