Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

महा शिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू, बाबा काशी विश्वनाथ की निकाली जाएगी बारात

उत्तरकाशी। बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में महापर्व शिवरात्रि को मनाने की तैयारियां जोरों पर है। इस वर्ष महा शिवरात्रि के अवसर पर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर सहित पूरे प्रांगण को पंचगव्य अर्थात (गौमूत्र, गोबर, दूध, दही, और घी के मिश्रण) से साफ किया जाएगा। जिससे कि बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर से पूरे देश को एक स्वच्छता का संदेश जा सके। जिसमें ये बताया जाएगा कि बिना रासायनिकों का उपयोग किए कैसे पौराणिक विधि से मंदिरों को स्वच्छ रखा जा सकता है। वहीं, इस अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें पहली बार रावण भी शिरकत करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी भगवान शिव के महापर्व शिवरात्रि को भव्य बनाने के लिए बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस साल शिवरात्रि का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। वहीं, स्कूली बच्चे भी धर्म और संस्कृति की को जानने के लिए पहली बार शिव बारात में शामिल होंगे। स्कूली बच्चे शिव परिवार की झांकियां को निकालकर बारात की शोभा बढ़ाएंगे, साथ ही शिव बारात में देश-विदेश के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वहीं, मंदिर के महंत अजय पुरी ने कहा कि शिव बारात से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त से लेकर 21 फरवरी सुबह तक चार पहर भगवान शिव की पूजा की जाएगी। इस विशेष पूजा अर्चना के बाद शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। शिव बारात में जनपद के विभिन्न गांव से देव डोलियां शिरकत करेंगी। जनपद के हर क्षेत्र के बाजगी समुदाय के ढोल दमाऊं शिव बारात में बारातियों का स्वागत करेंगे. वहीं, स्कूली बच्चों की झांकियो को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!