Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्ड

पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने पढ़ाया ग्राम्य विकास का पाठ

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला सभागार में समग्र विकास को लेकर विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के आठ न्याय पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान डीएम ने सभी आगंतुकों को आपसी समन्वय बनाकर विकासकार्य करने को कहा. साथ ही उन्हें ग्राम्य विकास के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस कार्यशाला में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने न्याय पंचायतों के नव निर्वाचित सदस्यों को जानकारी देते हुए उन्हें गांव के विकास को गति देने के गुर सिखाए। इसके अलावा उन्हें अपनी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए गांव के विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कही। इस मौके पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, मनरेगा, समाज कल्याण, वन विभाग, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों का बोध करना था. इस अलावा विकास की योजना जन-जन तक पहुंचे इस बारे में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता जनभावनाओं का सम्मान करना होना चाहिए. क्योंकि, जनता ने इन्हें अपने क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसी की कार्ययोजना बनाकर इन्हें विकासकार्यों को आगे बढ़ाना है ताकि, क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!