Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स-2022 फॉर सेफ्टी में मिला अवार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2022, रविवार, देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स 2022 की सेफ सिटी श्रेणी के अंतर्गत में अवार्ड जीता है। सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नामांकन किया गया था।

सेफ सिटी के श्रेणी अन्तर्गत देहरदून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे अलग-अलग कार्यो का एक प्रपोजल सबमिट किया गया था। जिसमे शहर को सुरक्षित शहर बनाने के लिए निम्न कार्य किये गए है :

➲ दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत देहरादून शहर में लगभग 536 अलग अलग स्थानो पर कैमेरे स्थापित किये गएँ हैं , जिसके माध्यम से अब तक कुल चालान 41567 किये जा चुके है , इससे तेज़ वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई गयी है।
➲ इसके अलावा शहर में 107 स्थानो पर एमरजेंसी कॉल बॉक्स (ECB) स्थापित किये गए हैं
➲ 24 स्थानो पब्लिक अनोउंसमेंट सिस्टम(PAS) लगाए गए हैं
➲ 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड (VMD) लगाए गए हैं
➲ सिटी एंट्री एग्जिट एवं एंट्री पॉइंट्स पर 58 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन (ANPR) कैमरे स्थापित किये गए हैं

उपरोक्त कार्यों के आधार पर देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है।
25 मार्च 2022 को ITPO (Indian Trade Promotion Organisation) द्वारा आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में भानु प्रताप सिंह वर्मा, राज्य मंत्री, राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय, भारत सरकार एवं श्रीमती अंजू भल्ला, संयुक्त सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रगति मैदान, दिल्ली में उपरोक्त अवार्ड दिये जायेगा ।कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी को सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करके पुरस्कार भी अर्जित किए हैं। पुरस्कारों से आपके कार्यों को पहचान मिलती है तथा टीम में मनोबल में भी वृद्धि होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!