Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धामी को फिर कमान ? अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की हाईलेवल मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला, उत्तराखंड में विधायक दल की मीटिंग कल

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद से भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापच्ची का दौर जारी है। उत्तराखंड के नेताओं की दिल्ली दौड़ लग रही है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए।

उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुँचे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक सम्पन्न होने के बाद कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम देहरादून में होगी। मैं अब देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूँ।

वहीं मदन कौशिक ने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए है। कल बैठक में नेता का नाम तय होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। फिर विधानसभा में विधायकों की शपथ होगी। बता दें, उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर बैठक हुई।

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉo धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है।

इससे पहले दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (मुख्यमंत्री के चेहरे पर) निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही कश्मकश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुँचे। उनकी वहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनायें दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है।

इधर, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है ?

भाजपा विधायक देहरादून पहुँचने शुरू

नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का राजधानी देहरादून पहुँचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुँचने की संभावना है।

रेखा आर्य ने किया धामी का समर्थन

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाली विधायक रेखा आर्य ने अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया में कहा कि पुष्कर धामी के नाम का समर्थन किया। उनका कहना है कि धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। पार्टी के अब तक छह विधायक भी धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!