Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

‘भारतीय जैन मिलन महिला एकता’ व ‘वीतराग विज्ञान पाठशाला’ के तत्वाधान में वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2022, रविवार, देहरादून। ‘भारतीय जैन मिलन महिला एकता’ व ‘वीतराग विज्ञान पाठशाला’ के तत्वाधान में २० मार्च २०२२, रविवार को श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला में वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका राजपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक माननीय खजानदास, कैण्ट की विधायक सविता कपूर व धर्मपुर विधानसभा के विधायक माननीय विनोद चमोली ने तथा भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अविनाश क्षेत्र संख्या-14 के क्षेत्रीय त्री डॉ० संजीव जैन भवन के मंत्री संदीप जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चन्द्र जैन ने निभाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए कैंट विधायक सविता कपूर जी ने कहा कि आपके द्वारा निरंतर धार्मिक पाठशाला के जरिए न जाने अब तक कितने बच्चे और महिलायें पढ़कर देश विदेशों में ज्ञान की गंगा बहा रहे हैंं, धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और धर्म को जीवित रखे हुए हैं, आपके द्वारा यह सराहनीय कार्य बहुत लंबे समय से किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, नरेश जैन, अजय जैन ने बीना जैन द्वारा किये जा रहे कार्यों की भरपूर सराहना की और कहा कि वे इसी तरह अपनी सेवायें देती रहे हम सब आपके साथ हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, सविता कपूर, खजानदास का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मानवाधिकार के चेयरमैन सचिन जैन केंद्रीय महिला संयोजिका मधु सचिन जैन भी उपस्थित रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के इस भौतिक युग में जैन समाज के बच्चों, महिलाओं पुरुषों तथा बुजुर्गों में भजन, नृत्य, प्रतियोगिता प्रश्न उत्तर कविताओं के माध्यम से तत्व अभ्यास की छाप छोड़ना होता है ताकि लोग इस कोरोना काल में भी स्वयं में शांति उत्पन्न कर मानसिक रोगों से दूर रहें। एकता की अध्यक्षा बीना जैन द्वारा सन् 1990 से वीतराग विज्ञान पाठशाला चला रही है जिसमें से हजारों महिलायें निकलकर देश-विदेश में पहुँचकर भी अपने जैन संस्कार की गरिमा को नहीं भूले हैं और इसी गरिमा को भविष्य में भी सहेजकर रखने की भावना से आज श्री वीतराग विज्ञान पाठशाला परिवार व जैन मिलन महिला एकता परिवार इसी कार्य में कार्यरत है। इसी की एक झलक आप देख ही चुके हैं।
कार्यक्रम का संचालन चारू शर्मा, वंदना जैन ने किया।

इस कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों द्वारा धार्मिक कवितायें सुनायें एवं नृत्य किया। पाठशाला के बच्चों ने अपनी मनमोहक सुन्दर प्रस्तुति दी, जिसमें ऐषणा, दिशि, विविधि, अंशिका, सेजल, अवनि, स्नेहा, अनन्या, आराध्या, देवीशा, तनिष्का आशिति आदि अनेक बच्चे शामिल रहे। एकता की महिलाओं ने महावीर वंदना चलो मेरे आत्म प्रदेश, हम लाए हैं विदेह से मिलन गीत…… अनेक नृत्य प्रस्तुत किये। जिनमें सुचिता, प्रीति, श्रेया, ज्योति, पूनम, सारिका, रेनू, सुनीता, हसिदा, बबीता, संध्या दीपशिखा, रचना मुख्य रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!