Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

आज से बदल गया देहरादून-दिल्ली का रूट, जानिए बसों का किराया

देहरादून: कांवड़ यात्रा के चलते दून-मेरठ-दिल्ली हाइवे पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड रोडवेज की बसों का रूट बदल दिया गया है। आज से देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसें वाया रुड़की से देवबंद या सहारनपुर से वाया शामली व बड़ौत होकर दिल्ली के लिए चली। कांवड़ के अंतिम चरण में ये बसें देहरादून से वाया पांवटा-करनाल रूट से दिल्ली आएंगी-जाएंगी। करनाल रूट पर दिल्ली की दूरी 77 किमी बढ़ जाएगी। इस कारण बसों का किराया भी बढ़ाया जाएगा। बाकी रूट पर दूरी कम होने से किराया घट जाएगा।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर साल दून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदला जाता है। पिछले साल तक बसों को वाया करनाल दिल्ली भेजा जा रहा था मगर इस बार देवबंद व सहारनपुर-शामली मार्ग की स्थिति दुरुस्त होने के कारण बसों को इन दो रूटों से दिल्ली भेजा जा रहा है। शिवरात्रि से पहले के चार दिनों में जब कांवड़ पूरे चरम पर होती है, उस दौरान देवबंद और सहारनपुर मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। इसके चलते बसों को वाया करनाल भेजा जाएगा और प्रशासन कोशिश कर रहा कि प्राइवेट वाहनों को भी इसी रूट से निकाला जाए।

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दून से जाने वाली बसों को बिहारीगढ़ मार्ग बंद होने के बाद वाया हरबर्टपुर से कलसिया-सहारनपुर मार्ग चलाया जाएगा। इन मार्गो पर किराया वर्तमान किराए जैसा ही रहेगा, लेकिन जब बसें वाया करनाल जाएंगी, जब दूरी दूरी 77 किलोमीटर बढ़ जाने के कारण किराया बढ़ेगा। चूंकि मार्ग पर कई टोल बैरियर भी हैं। इसके कारण परिवहन निगम यह अतिरिक्त बोझ यात्रियों से वसूलेगा।

शिवरात्री के बाद बसें पहले की तरह निर्धारित रूट पर ही चलेंगी। बढ़ा हुआ किराया कम कर दिया जाएगा। दिल्ली के साथ जयपुर, आगरा, फरीदाबाद, मथुरा, गुड़गांव और अलवर आदि स्थानों पर जाने वाली बसें भी बदले गए रूटों पर चलेंगी। जरूरत पड़ने पर बसें वाया चीला, हरिद्वार से बिजनौर होकर दिल्ली भेजी जाएंगी। वर्तमान में साधारण बसों का किराया 290 रुपये, जनरथ का 447 रुपये, एसी बसों का 510 रुपये व वाल्वो का 735 रुपये।

इस तरह रहेगा बसों का किराया 

दून-देवबंद-दिल्ली रूट साधारण बसों का 280 रुपये, जनरथ का 421 रुपये, एसी का 483 रुपये व वाल्वो का 662 रुपये।

दून-हरबर्टपुर-सहारनपुर-दिल्ली 

साधारण बसों का 285 रुपये, जनरथ का 445 रुपये, एसी का 510 रुपये व वाल्वो का 699 रुपये।

दून-करनाल-दिल्ली

साधारण बसों का 320 रुपये, जनरथ का 567 रुपये, एसी का 662 रुपये व वाल्वो का 788 रुपये।

दून-बिहारीगढ़-सहारनपुर-दिल्ली

साधारण बसों का 260 रुपये, जनरथ का 410 रुपये, एसी का 468 रुपये व वाल्वो का 686 रुपये।

दून-हरिद्वार-बिजनौर-दिल्ली 

साधारण बसों का 340 रुपये, जनरथ का 531 रुपये, एसी का 610 रुपये व वाल्वो का 914 रुपये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!