Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को सख्त संदेश, कहा, “सीमाओं पर तनाव पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम विस्तारवादी एजेंडे का मुंहतोड़ जवाब देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत बाहरी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और जो कोई भी हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसे किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई देश विस्तारवादी है और हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है, हमारी जमीन पर कब्जा करता है, तो भारत के पास यह क्षमता और शक्ति है कि वह अपनी जमीन को किसी के हाथ में न जाने दे, चाहे वह दुनिया का कोई भी देश हो।  उन्होंने कहा कि सेना देश के गौरव को कभी कम होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भारत अपने स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी चीज को बर्दाश्त नहीं करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उन्होंने गलवन संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख का दौरा किया, तो सैनिकों का मनोबल ऊंचा था। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अतीत में किसी भी सरकार पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं पिछली सरकारों पर सवाल नहीं उठाना चाहता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभाला है, सुरक्षा पहले नंबर की प्राथमिकता रही है। हम जितनी सुविधाएं और शक्ति अपने सुरक्षाबलों को प्रदान कर सकते हैं, हम वह कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है। जहां संयम का प्रदर्शन करने की जरूरत होगी है, हम ऐसा करते हैं। जहां वीरता दिखाने की जरूरत है, हम विरता दिखाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!