Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
ताज़ा खबरेंदेश

श्रीनगर होकारसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी मारा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के होकारसर इलाके में रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा जा चुका है। दूसरे आतंकवादी अभी भी मकान में छिपा हुआ है और वह रूक-रूककर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहा है। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उसने उसे नामंजूर करते हुए गोलीबारी जारी रखी हुई है।

वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकवादी के बचकर निकलने की कोई संभावना नहीं है। होकारसर में जारी यह मुठभेड़ गत मंगलवार शाम से जारी है। अंधेरा हो जाने की वजह से सुरक्षाबलों ने इसे निलंबित कर दिया था। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने एक बार फिर दोनों आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी में एक आतंकी को ढेर कर दिया। ये आतंकवादी मकान में छिपे हुए हैं और दोनों स्थानीय बताए जाते हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत सोमवार शाम को उन्हें सूत्रों से यह पता चला कि श्रीनगर के बाहरी इलाके होकारसर में एक से दो आतंकवादी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एसओजी, सेना की 2 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस घर में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका थी, जैसे ही जवान उसके नजदीक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

सैन्य अधिकारियों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वह नहीं माने और गोलीबारी जारी रखी। इस बीच सुरक्षाबलों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया ताकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। घेराबंदी मजबूत होने पर सुरक्षाबलों ने जानबूझकर अभियान को धीमा कर दिया ताकि दूसरे लोगों को इसके कारण कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि रातभर दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।

सुबह एक बार फिर आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। जब इस बार भी उन्होंने नहीं माना तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। अभी भी मकान में एक से दो आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच जारी मुठभेड़ की वजह से श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। श्रीनगर से बारामूला, सोपोर, गुलमर्ग की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को मगाम-बडगाम से श्रीनगर की ओर मोड़ दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!