Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अमिताभ बच्चन का बड़प्पन एवं विनम्रता: अपने एक ट्वीट के लिए बिग बी ने एक महिला यूज़र से मांगी माफ़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ दिलचस्प तथ्य, प्रेरक बातें और ज़िंदगी के किस्से शेयर करते रहते हैं। मगर, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने एक ट्वीट के लिए एक महिला यूज़र से माफ़ी मांगी।

अमिताभ अपने ट्विटर हैंडल से अक्सर कविताएं और मनोरंजक संदेश साझा करते हैं। इसी क्रम में रविवार को बिग बी ने एक कविता पोस्ट की। मगर, जब पता चला कि इसकी लेखिका ट्विटर पर है तो अमिताभ ने देर ना करते हुए माफ़ी मांगी। उन्होंने लिखा- टीशा जी, मुझे अभी-अभी पता चला कि एक ट्वीट जो मैंने छापा था, वो आपकी कविता थी। मैं क्षमा-प्रार्थी हूं। मुझे ज्ञान नहीं था इसका। मुझे किसी ने मेरे ट्विटर या व्हॉट्सऐप पर यह भेजा। मुझे अच्छा लगा और मैंने छाप दिया। मैं माफ़ी चाहता हूं।

बिग बी के इस बड़प्पन और विनम्रता से टीशा अग्रवाल नाम की यूज़र अभिभूत हो गयीं। उन्होंने जवाब में लिखा- सर, आपका बहुत-बहुत आभार और ह्रदय से धन्यवाद। आपकी वॉल पर मेरा नाम आना मेरा गर्व, सौभाग्य, खुशी और लेखन का सर्वश्रेष्ठ पारितोषिक है। यह सिर्फ़ क्रेडिट नहीं, आपका स्नेह और मेरा गर्व है। एक छोटे-से लेखक को आपकी कलम से अपना नाम मिल जाए, तो और क्या चाहिए। आजीवन याद रहने वाला अनुभव। दरअसल, लेखिका ने अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर बताया था कि यह उनकी कविता है।

वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अमिताभ बच्चन ने ग़लत ट्वीट के लिए माफ़ी मांगी हो। इसी साल अगस्त में अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन की एक कविता ट्वीट की थी, जो असल में गीतकार प्रसून जोशी की थी। इस ट्वीट के लिए अमिताभ ने लिखा था- कल जो कविता छपी थी, उसके लेखक बाबूजी नहीं हैं। वो ग़लत था। इसकी रचना कवि प्रसून जोशी ने की है। इसके लिए क्षमा-प्रार्थी हूं। इसके साथ अमिताभ ने कविता भी पोस्ट की।

विदित रहे कि ऐसे ही एक मामले में अमिताभ बच्चन कवि डॉ. कुमार विश्वास को नोटिस भेज चुके हैं। 2017 में अपने एक वीडियो में कुमार ने डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कविता का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद बिग बी ने उस वीडियो से होने वाली कमाई में हिस्सा मांगा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!