Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
खेल-जगत

दीपक चाहर भी चार महीने के लिए टीम से बाहर

भारतीय टीम को अगले चार महीने के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। हाल ही में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। अभी तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिस परेशानी से जूझ रहे थे और टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। ठीक उसी तरह अब दीपक चाहर भी चोटिल हैं, जो चार महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

सोमवार को दिल्ली में हुई चयनकर्ताओं की बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि दीपक चाहर को लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत है। सलेक्शन कमेटी की बैठक के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के सलेक्शन का एक ईमेल भेजा है, जिसमें दीपक चाहर की इंजरी अपडेट भी शामिल है। मेल के आखिर में ये भी लिखा है कि दीपक चाहर की वापसी कब तक संभव है, क्योंक ये बहुत ही गंभीर चोट है।

दीपक चाहर को हुआ स्ट्रेस फ्रैक्चर

बीसीसीआइ के ईमेल में लिखा है कि दीपक चाहर को कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। कटक में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मैच से पहले उनको दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन अब जब सारे मेडिरकल टेस्ट हुए तो पता चला कि उनको स्ट्रेस फ्रैक्चर है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में उनका रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है। उम्मीद है कि अप्रैल 2020 तक वे अपनी फिटनेस हासिल कर लेंगे।

दीपक चाहर से पहले स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हुए जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बुमराह ने आखिरी वनडे मैच जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। वहीं, वेस्टइंडीज दौरे पर वे टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद उनको स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वे चार महीने के लिए टीम से बाहर हो गए थे। कहा जा रहा है कि दीपक चाहर आइपीएल के भी कुछ मैच मिस कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!