Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्ड

अब रोपवे से कर पाएंगे लोग घंटाघर से आइएसबीटी तक का सफर तय

बेहतरीन आबोहवा के लिए मशहूर देहरादून शहर में लोग निकट भविष्य में घंटाघर से आइएसबीटी तक का सफर रोपवे से तय करेंगे। यानी, न जाम का झंझट और न बस-टैक्सी का इंतजार। उस पर हवा में सफर का आनंद अलग से। न सिर्फ घंटाघर से आइएसबीटी, बल्कि वन अनुसंधान संस्थान से रिस्पना पुल तक भी ये सिस्टम विकसित होगा। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सशक्त बनाने के मद्देनजर दून को रोपवे प्रणाली के लिए उपयुक्त पाया गया। इस मुहिम को परवान चढ़ाने की कड़ी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में सोमवार को उत्तराखंड और दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। देहरादून देश का ऐसा पहला शहर है, जो इस प्रणाली को अपनाएगा।

स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम बढ़ा रहे देहरादून में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए पूर्व में मेट्रो रेल का ख्वाब बुना गया था। अध्ययन हुआ तो बात सामने आई कि 25 हजार करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को इतनी रकम जुटाना आसान नहीं है। साथ ही पैसेंजर भी कम हैं। लिहाजा, मेट्रो की बजाए सार्वजनिक परिवहन के अन्य विकल्पों पर मंथन हुआ। हाल में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अगुआई में उच्चस्तरीय दल ने यूरोपीय देशों का दौरा किया। दल ने देहरादून को रोपवे प्रणाली के लिए मुफीद पाया।

उत्तराखंड व दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन के बीच एमओयू

अब सार्वजनिक परिवहन के लिए दून में रोपवे प्रणाली की दिशा में सरकार ने पहल की है। सोमवार को विधानसभा में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में देहरादून में रोपवे प्रणाली विकसित करने के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू पर दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) एसडी शर्मा और उत्तराखंड मेट्रो कारपोरेशन के निदेशक (परियोजना) बीके मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर रोपवे प्रणाली विकसित करने के मद्देनजर डीपीआर तैयार करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 43.30 लाख का चेक भी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी, निदेशक परियोजना अरविंद त्यागी समेत उत्तराखंड व दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन के अधिकारी मौजूद थे।

दून में रोपवे प्रणाली 

  • 25 किमी के करीब होगी परियोजना की लंबाई
  • 2500 करोड़ के लगभग आएगी इसमें लागत
  • पांच माह में तैयार होगी रोपवे परियोजना की डीपीआर
  • दो साल के भीतर (टेंडर के बाद) तैयार होगा प्रोजेक्ट
  • 10 यात्रियों की क्षमता वाली होगी एक रोपवे कार

ये होंगे रूट

पहला :- वन अनुसंधान से घंटाघर होते हुए रिस्पना पुल तक

दूसरा :- आइएसबीटी से घंटाघर होते हुए कंडोली, मधुबन होटल के पास तक

दून, ऋषिकेश व हरिद्वार को जोड़ने को एलआरटी

देहरादून शहर के भीतर जहां रोपवे प्रणाली होगी, वहीं देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार को आपस में जोड़ने के लिए लाइट रेल ट्रांजिट (एलआरटी) सिस्टम विकसित किया जाएगा। शहरी विकास मंत्री के अनुसार इस कड़ी में हरिद्वार से नेपाली फार्म, नेपाली फार्म से देहरादून और नेपाली फार्म से ऋषिकेश के लिए एलआरटी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

हरिद्वार में चलेगी पॉड टैक्सी

विदेशों की तर्ज पर हरिद्वार शहर में पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटीएस) विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। यानी वहां पॉड टैक्सी चलेगी। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि हरिद्वार में इस प्रोजेक्ट पर करीब पांच सौ करोड़ की लागत आएगी।

मदन कौशिक (शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड) का कहना है कि देहरादून भारत का पहला शहर है, जो सार्वजनिक परिवहन के लिए रोपवे प्रणाली अपनाने जा रहा है। इसके अस्तित्व में आने से जहां दूनवासियों के साथ ही पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यही नहीं, देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार को जोड़ने के लिए एलआरटी और हरिद्वार शहर में पॉड टैक्सी की योजना को तेजी से आगे बढ़ाने को कदम उठाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!