Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मनोरंजन

विवादों में दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’, लगा कहानी कॉपी का आरोप

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है और फिल्म विवादों में आ गई है। साथ ही फिल्म ‘छपाक’ का ये विवाद कोर्ट के दरवाजे तक भी पहुंच गई है। दरअसल, एक लेखक ने फिल्म की कहानी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है। इस बार फिल्म की कहानी में कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि इस लेखक का कहना है कि उन्होंने फिल्म की कहानी लिखी है।

एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होनी है और उससे पहले फिल्म की कहानी चोरी होने का आरोप लगा है। याचिकाकर्ता का नाम राकेश भारती बताया जा रहा है। साथ ही याचिकाकर्ता की मांग है कि फिल्म में बतौर राइटर उन्हें क्रेडिट दी जानी चाहिए। याचिकाकर्ता का दावा है कि उन्हें ये फिल्म बनाने का विचार पहले ही आ गया था और उन्होंने इस कहानी को ब्लैक डे के नाम से रजिस्टर भी करवाया था और आईएमपीपीए में भी इसे रजिस्टर करवाया था।

राकेश का कहना है कि वो लंबे समय से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। याचिका में दावा है कि उन्होंने फॉक्स स्टार स्टूडियो को यह कहानी सुनाई भी थी, तब प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया था और उसी कहानी पर अब फिल्म छपाक बनाई गई है। साथ ही राकेश ने छपाक और उनकी लिखी स्क्रिप्ट से तुलना करने की भी मांग की है। अब देखना है कि कोर्ट इस मामले में क्या आदेश देता है?

बता दें कि फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित है, जो जनवरी की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं और फिल्म के ट्रेलर, टीजर, गाने का काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, 10 जनवरी को फिल्म का मुकबला अजय देवगन की तानाजी और रजनीकांत की फिल्म दरबार से होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!