Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तराखण्ड

सास से पीड़ित बहु ने गंगा में कूदकर दी जान, परिजनों का आरोप आत्महत्या के लिए ससुराल पक्ष ने किया विवश

देहरादून। बिरला फार्म हरिपुर कला निवासी विवाहिता के 13 जुलाई से गुमशुदगी के मामले पर आयोग अध्यक्ष ने संज्ञान लिया तो जानकारी में पता लगा कि विवाहिता ने अपनी सास से पीड़ित होकर गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सीओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली तो पता लगा कि विवाहिता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार जांच शुरू की गई है जिमसें पाया गया कि पीड़त विवाहिता ने गंगा में कूदकर जान दे दी है परंतु अभी विवाहिता का शव नही मिल पाया है।

सीओ ने बताया कि प्रार्थी (विवाहिता खुशबू के पिता) की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 21-02- 2019 को अतुल जयसवाल पुत्र सुभाष जयसवाल निवासी- बिरला फार्म हरिपुर कला, जिला देहरादून के साथ दोनो परिवारो की पूर्ण सहमति से सम्पन्न हुआ था। विवाह उपरान्त से ही प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग जिनमे उसकी सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष, देवर अमित जयसवाल कम दहेज लाने के व अत्यधिक देहज की मांग को लेकर अभद्र व्यवहार करते थे, बात-बात पर गाली-गलौच करना एवं आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो जाते थे परंतु मैं अपनी पुत्री को लगातार समझता रहा की कुछ समय में सब कुछ ठीक हो जायेगा परन्तु दिनांक 11-07-2024 को सुबह 8:42 व 8:44 प्रार्थी व् प्रार्थी के पुत्र पवन के whatsaap मैसेंजर (9897390728), (9808439923) पर प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के whatsaap मेसेंजर (8171826334) से दो वोईस मेसेज आये जिसमे खुशबू जयसवाल ने कहा – “पापा मैं जा रही हूँ हरिद्वार आत्महत्या करने और इसकी जिम्मेदार मेरी सास होगी” मैं पांच साल से उनकी बातें सुन सुन कर थक गयी हूँ अब मुझ में शक्ति नहीं है सुनने की” व दुसरे मेसेज में रोते कह रही हैं की “मुझे ताने दे दे कर मेरा जीना मुश्किल कर दिया है मैं अब सहन नहीं कर सकती हूँ I LOVE YOU पापा” इस मैसेज के पश्चात् जब प्रार्थी अपने बेटों के साथ प्रार्थी की पुत्री के ससुराल पहुंचा और अपनी पुत्री खुशबू जयसवाल के बारे ने पुछा की वे कहाँ है तो प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष द्वारा प्रार्थी व प्रार्थी के बेटों के साथ गाली गलोच करने लगे व कहने लगे की “हमें नहीं पता की तेरी बेटी कहाँ मर गयी हमारे घर से निकल जा दुबारा मत दिखाई देना और अपनी बेटी के दोनों पापों को भी अपने साथ ले जा यह बोलते हुए प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की दोनों पुत्रियों को भी धक्के मार कर घर से बहार निकाल दिया।

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय विषय है कि एक परिवार जो अपनी बेटी आपको सौंपता है आपके द्वारा उसके साथ इस प्रकार का घटिया व निर्मम व्यवहार किया जाता है जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने मामले में सीओ ऋषिकेश को निर्देश दिए है की यदि उसके द्वारा गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है तो जल्द से जल्द विवाहिता के शव को बरामद किया जाए व मामले में गंभीरता से जांच करते हुए मुख्य व सहयोगी आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसओ रायवाला ने बताया कि मामले में जांच व पूछताछ चल रही है जैसे ही उक्त विवाहिता के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है जैसे ही विवाहिता का शव मिलता है पुलिस द्वारा पंचनामा करा कर शेष कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!