Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डीएओ/डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने किया मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, नैनीताल (सूचना)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने गुरूवार को मल्लीताल स्थित सीआरएसटी इण्टर कॉलेज मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधायें हेतु पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में मुख्य रूप से बिजली,पानी, शौचालय, रैम्प के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाएं बूथ स्थल पर की जाय। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों पर अभी से सभी सुविधायें दुरूस्त करते हुए उसकी सूचना से अवगत कराये। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से सभी मतदाताओं एवं जनमानस को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता में है और कोविड-19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से परिपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने हेतु मास्क, सेनिटाईजर व सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है और इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, आग्नेयास्त्र, चाकू-तलवार, ईट, पत्थर, शस्त्र के अलावा एक साथ 5 व्यक्ति से अधिक का जमावड़ा नहीं किया जायेगा। धारा 144 लागू होने के साथ ही यदि किसी व्यक्ति, समुदाय द्वारा इसका उलंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ, आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नहीं पाया गया तो सम्बन्धित रिर्टनिंग आफिसर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा जूलूस प्रर्दशन की अनुमति नही दी जायेगी। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कैम्पेन हेतु 5 लोगों की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी नामाकंन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भी कर सकते हैं।

जिलाधिकारी के साथ बूथ निरीक्षण के दौरान कानूनगो राम सिंह, राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल, डॉ० गौरव भाकुनी, राजेश लाल, हिमांशु जोशी, आशा रौतेला, लीला जोशी के साथ बीएलओ व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!