Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी की प्रत्याशियों की विधानसभा-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची

50 महिला प्रत्याशियों को दिया गया टिकट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है। उन्नाव में सदर से माखी दुष्कर्म पीडि़ता की माँ आशा सिंह, मोहान से मधु रावत तथा बांगरमऊ से आरती बाजपेई को टिकट दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। हमने आज 125 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है। उसमें 50 महिलायें हैं। हमने प्रयास किया है कि हमारा प्रत्याशियों संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!