Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, कुछ उम्मीदवारों के नाम किए जा सकते हैं फाइनल

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। दिल्ली में दो दिन चली मैराथन बैठक के बाद आज कुछ उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसी सिलसिले में दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल होंगे।

आज होने वाली बैठक के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक-दो दिन में कर सकती है। फिलहाल पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से चुनाव लड़ना तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसको लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में हुई बैठक में अमित शाह, बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

विधानसभा चुनाव से पहले बागियों ने बढ़ाई टेंशन

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे ने आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवती सागर, बांदा की तिंदवारी सीट से विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा भी भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!