Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा विधायक दिलीप रावत ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है वाली खबर को बताया निराधार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, लैंसडौन। लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को निराधार बताया है, जिनमें उनके कांग्रेस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं, हिंदूवादी नेता हैं। कांग्रेस अथवा कहीं और जाने का कोई प्रश्न ही नही उठता।

लैंसडौन क्षेत्र से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे। रावत ने यह बात इंटरनेट मीडिया में आई उन खबरों के परिप्रेक्ष्य में कही, जिनमें कहा गया कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इंटरनेट मीडिया में अचानक यह खबर चली कि विधायक दिलीप रावत ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है और वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विधायक दिलीप रावत की कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत से चल रही तनातनी को इससे जोड़कर देखा गया। इस बारे में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह कहीं नहीं गए। वह देहरादून में ही हैं। विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। किसी अन्य दल में जाने की वह सोच भी नहीं सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!