Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले : आज मिले 3005 नए मामले, जनपद देहरादून में सर्वाधिक 1224 मामले

➧ फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
➧ दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।
➧ जब तक बहुत ही जरुरी न घर से बहार नहीं निकालें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। गुरुवार सांय 6:00 बजे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3005 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसी के साथ राज्य में कोरोना का आँकड़ा 3,60,224 पहुँच गया है। अकेले देहरादून जनपद में बीते 24 घंटों के अंदर 1224 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
राज्य में आज कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मृत्यु हुई है।
अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 7435 पहुँच गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों आज 997 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 3,35,676 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 7176 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 9936 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।
आज 29484 सैंपल्स को जाँच के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड में जिलेवार आज, 13 जनवरी 2022 को पाए गए कोविड-19 के नए मामलों की संख्या
देहरादून : 1224
हरिद्वार : 426
नैनीताल : 431
उधमसिंह नगर : 399
पौड़ी गढ़वाल : 106
अल्मोड़ा : 103
टिहरी गढ़वाल : 47
पिथौरागढ़ : 44
चम्पावत : 35
चमोली : 71
उत्तरकाशी : 40
रुद्रप्रयाग : 20
बागेश्वर : 59
कुल : 3005

राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 93.19%.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:
➥ शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
➥ मास्क का प्रयोग करें।
➥ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
➥ आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
➥ जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें।
➥ भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
➥ नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
➥ किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
➥ यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ों को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
➥ हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
➥ गरम पानी का सेवन करें।
➥ लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक की सलाह लें एवं जाँच करवायें।

हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, ‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!