Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में डेंगू हुआ विकराल, 36 और मरीजों में हुई पुष्टि

देहरादून: डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता उत्तराखंड में लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद भी डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही, बल्कि रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं।

ताजी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो डेंगू के कुल 368 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि दो मरीजों की इससे मौत भी हो चुकी है।

मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह-शाम ठंडक होने लगी है। इसके बाद भी डेंगू का मच्छर हार नहीं मान रहा। प्रदेश में डेंगू पीडि़तों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उस पर रोजाना एकाध नहीं, कई-कई मरीज सामने आ रहे हैं।

हरिद्वार व देहरादून में इसका सर्वाधिक असर दिख रहा है। ताजा रिपोर्ट में देहरादून व हरिद्वार में 11-11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नैनीताल में सात, टिहरी गढ़वाल में पांच और ऊधमसिंह नगर व चंपावत में एक-एक मरीज में डेंगू पॉजीटिव मिला है।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी व निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी थी। जिसमें कहा गया था कि बच्चे फुल बाजू के कपड़े पहनकर ही स्कूल जाएं।

इसके बावजूद इसका असर स्कूलों में कम ही दिखा। वहीं विभागीय अधिकारी भी इस बात का दावा करते नहीं थक रहे हैं कि जिन इलाकों से मरीज सामने आ रहे हैं, वहां पर लार्वानाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्र की नगर पालिका व नगर निगम को भी नियमित फॉगिंग को कहा जा रहा है। पर इन दावों से इतर डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!