Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

क्रुज ड्रग्‍स मामले में सियासी तौर पर अब एक नया मोड़, नवाब के दामाद ने फडणवीस को भेजा लीगल नोटिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, मुंबई। क्रुज ड्रग्‍स मामले में सियासी तौर पर अब एक नया मोड़ ले चुका है। महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस मामले को पहले आर्यन खान को जबरन फंसाने के आरोप से शुरू किया था। लेकिन अब इस मामले में उन्‍होंने कई नए तथ्‍यों को भी शामिल कर लिया है। नवाब मलिक के आरोपों में लगातार कई नाम जुड़ते जा रहे हैं। वहीं जिनपर नवाब ने आरोप लगाए हैं वो भी पलटवार कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नवाब के निशाने पर हैं। उन्‍होंने फडणवीस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं

वहीं जवाब में पूर्व सीएम ने भी नवाब पर हमला करते हुए उनके करीबियों को इसमें शामिल किया है। अपने ऊपर लगे आरोपों से भड़के नवाब मलिक के दामाद ने राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को लीगल नोटिस भेजा है। उन्‍होंने इसमें आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम ने झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्‍होंने इसके एवज में फडणवीस से पांच करोड़ रुपये बतौर हर्जाना देने की मांग की है।

नवाब मलिक का कहना है कि उनकी बेटी ने भी देवेंद्र फडणवीस को एक लीगल नोटिस भेजा है। ये नोटिस पूर्व सीएम के उस बयान को लेकर भेजा गया है जिसमें कहा गया था कि उनके आवास से भी ड्रग्‍स की बरामदगी हुइ्र थी। मलिक के मुताबिक यदि फडणवीस अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो फिर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

विदित रहे कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रुज पर हुई पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापा मारा था जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल था। एनसीपी ने पार्टी के दौरान नशीले पदार्थ भी जब्‍त किए थे। तभी से ही नवाब मलिक इस मामले को लेकर एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े और अन्‍यों पर लगातार तीखा हमला कर रहे हैं। वानखेड़े के पिता ने भी नवाब पर गलत बयानबाजी कर उनके परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है और हर्जाने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!