Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह दोतासरा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, जयपुर। राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह दोतासरा ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई को काबू करने के लिए सरकार को डीजल के दाम 25 रुपये कम कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने ‘दोस्तों’ के लिए सब कुछ कर रही है लेकिन उसे आम आदमी और किसानों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह दोतासरा ने कहा, ‘अगर कीमत कम करनी ही थी तो डीजल पर कम से कम 25 रुपये कम करने चाहिए ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके। मोदी सरकार अपने दोस्तों के लिए सब कुछ कर रही है लेकिन आम आदमी और किसानों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

दोतासार की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वित्त मंत्रालय ने पहले तीन नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर की कटौती और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, ‘किसानों के वोट से चुनाव जीतने वाली भाजपा ने कभी उन किसानों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने भूमि अधिग्रहण विधेयक में कुछ संशोधन किए थे। हालांकि, कांग्रेस और राहुल गांधी हमेशा किसानों के पक्ष में खड़े रहे।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘अपने दूसरे कार्यकाल में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने पूंजीवादी दोस्तों, जिन्होंने चुनाव के दौरान फंडिग में भाजपा की मदद की थी, को फायदा पहुंचाने के लिए तीन काले कानून लाए। लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में भी यही हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद, केंद्र जांच ठीक से नहीं कर रहा है। मुझे लगता है कि यह एक साजिश है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!