Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
ताज़ा खबरेंदेश

26 जनवरी को सुरंग सड़क परियोजना के साथ ही बन रहे छ: अंडरपास भी किए जायेंगे जनता को समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। आइटीओ इलाके को जाम मुक्त बनाने वाली प्रगति मैदान सुरंग सड़क परियोजना को जनता को समर्पित करने की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। दिसंबर की जगह अब जनवरी में परियोजना का काम पूरा होगा। बावजूद इसके यह दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी भी है, क्योंकि 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे जनता को समर्पित करने की योजना है। सुरंग सड़क के साथ ही बन रहे छह अंडरपास भी जनता को समर्पित किए जाएंगे। यह परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास योजना के तहत अस्तित्व में आई है, जिस पर लोक निर्माण विभाग काम कर रहा है। इस सुरंग के शुरू होने से दिल्ली और हरियाणा से रोजाना दिल्ली आने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा

इस परियोजना के पूरा होने से आइटीओ इलाके में जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। इस परियोजना के तहत प्रगति मैदान सुरंग सड़क, मथुरा रोड सिग्नल फ्री कारिडोर और रिंग रोड-भैरों मार्ग अंडरपास योजना पर काम हो रहा है।अब इसे हर हाल में जनवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है। कोरोना के चलते इस परियोजना के काम में देरी हुई है। पहले यह कार्य पूरा करने की डेडलाइन 31 मार्च 2020, 31 मार्च 2021, 31 अक्टूबर 2021 और फिर 31 दिसंबर 2021 रखी जा चुकी है।

लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरंग सड़क व सभी छह अंडरपास का ढांचागत कार्य अब पूरा हो चुका है, फिनिसिंग का काम अब शेष है। सुरंग सड़क व अंडडरपास के शुरू होने से यह होगा लाभ सुरंग सड़क के शुरू होने से अशोक रोड, कनाट प्लेस, इंडिया गेट, मंडी हाउस की ओर से यमुनापार की ओर आने जाने वाले तमाम लोग आइटीओ नहीं आएंगे। ये लोग 1200 मीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल करते हुए आवागमन करेंगे।इंडिया गेट से आकर सुरंग से होते हुए लोग सीधे रिंग रोड पर आ जा सकेंगे।

मथुरा रोड को जाम मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी इस मार्ग को आइटीओ डब्ल्यू प्वाइंट से लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल तक करीब तीन किलोमीटर भाग को सिग्नल फ्री किए जाने की योजना पर काम कर रहा है। इस मार्ग पर छ: लालबत्तियां हटाई जानी हैं। इसके लिए चार अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इनका भी काम लगभग पूरा हो चुका है।दो अंडरपास भैरों मार्ग पर बन रहे हैं। एक भैरों मार्ग-रिंग रोड टी-प्वाइंट की लालबत्ती पर बन रहा है। दूसरा अंडरपास भी भैरों मार्ग पर ही प्रगति मैदान से पार्किंग एरिया तक आने जाने के लिए होगा।इनमें पार्किंग वाला अंडरपास बन चुका है और टी-प्वाइंट वाले का काम अंतिम चरण में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!