Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,848 नए मामले आए, एक्टिव मामले 82 दिनों बाद सबसे कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम दर्ज किए हैं जो देश में महामारी की दूसरी लहर के धीमा पड़ने का सबसे बड़ा संकेत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में 6,43,194 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज जारी है। इसके अलावा संक्रमण से स्वस्थ होने का दर भी बढ़कर 96.56 फीसद हो गया है। मंत्रालय के अनुसार रोज आने वाला संक्रमण दर अभी मात्र 2.67 फीसद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,848 नए मामले सामने आए और 1358 संक्रमितों की मौत हो गई।  ये छठा दिन है जब मौतों का आंकड़ा 2000 से नीचे रहा साथ ही यह 16वां दिन है जब 1 लाख से कम नए मामलों की पहचान हुई है। अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,28,709 पर पहुंच चुका है और मरने वालों की संख्या 3,90,660 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2,89,94,855 है जिसमें से 68,817 संक्रमितों 24 घंटों में डिस्चार्ज किया गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया जहां 3 करोड़ से अधिक संक्रमित हैं। पिछले 50 दिनों में ही भारत में 1 करोड़ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए। 3 मई को भारत में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ के पार चला गया। 19 दिसंबर को भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार चला गया था जिसके बाद इसे 2 करोड़ तक पहुचने में 136 दिन का समय लगा। 23 मार्च को भारत में 47,262 संक्रमित मिले जबकि 22 जून को 42,640 कोरोना के मामले आए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!