Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

वायु प्रदूषण रोकथाम तथा सभी निर्माण एवं परिचालन ईकाइयों को वायु गुणवत्ता मानकों के अन्तर्गत लाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण रोकथाम तथा सभी निर्माण एवं परिचालन ईकाइयों को वायु गुणवत्ता मानकों के अन्तर्गत लाने के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए, लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य, आपूर्ति, फूड सेफ्टी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जैसे सभी विभागों को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु विभिन्न उपायों को इम्लिमेंन्ट करने तथा वायु गुणवत्ता मानकों के अन्तर्गत सभी क्रिया-कलापों को संचालित करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान जैसी कार्यदायी संस्थाओं तथा पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम, एमडीडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे एन्फोर्समेंट विभागों को वायु गुणवत्ता मानकों के अनुपालन हेतु बेहतर प्लान बनाने और उस पर अमल करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को सभी प्रदूषण जांच केन्द्रों और इसकी समस्त गतिविधियों में सिंगल विण्डो सिस्टम लागू करने, ई-रिक्शा और ई-वाहन को बढ़ावा देने, व्यक्तिगत परिवहन की जगह सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस को ऑटोमेटेड प्रक्रिया में लाने के लिए ‘एम-फिटनेस एप्प’ से कनेक्ट करते हुए, उसी अनुरूप माॅनिटिरिंग करने तथा पूरी परिवहन व्यवस्था में प्रदूषण निम्नीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पूर्ति विभाग के साथ मिलकर शहर में सीएनजी ईधन स्टेशन स्थापन के सम्बन्ध में होमवर्क करने और जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश तथा समस्त नगर पालिका परिषदों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा शहर में बनाये गये कूड़ा कलेक्शन केद्रों से नियमित कूड़ा उठवायें तथा कूड़ा उठान वाले वाहन में अनिवार्य रूप से कूड़े को ढक कर ही ले जायें। उन्होंने कहा कि इस बात को भी सुनिश्चित किया जाय कि शहर में कहीं पर भी कूड़ा अथवा प्लास्टिक को न तो जलाया जाय न ही निर्धारित किये गये कूड़ा कलेक्शन सेन्टर को छोड़कर किसी अन्य जगह पर लोगों द्वारा कूड़ा डंपिंग न किया जाय। साथ ही एमडीडीए के समन्वय से पब्लिक सोसायटी, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, परिसरों, मुख्य सड़क किनारे व मध्य में, चौराहों और पार्कों में आवश्यकतानुसार छोटे-बडे़ वृक्षों-फूलों इत्यादि से लगातार सौन्दर्यीकरण का कार्य भी करवाया जाय।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के सभी खण्डों को निर्देशित किया कि वे इस बात को सुनिश्चित कर लें कि जहाँ पर भी निर्माण कार्य चल रहा हो वहाँ पर धूल अथवा किसी भी तरह का प्रदूषण न होने पाये। इस तरह की व्यवस्था की जाय। उन्होंने सड़कों पर रेत-बजरी अथवा किसी भी सामग्री के पाये जाने पर सख्त चालान अथवा एन्फोर्समेंट की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने अगली बैठक में सड़क के फूटपाथ, बाईपास, सड़क के दोनों ओर जहाँ-जहाँ सौन्दर्यीकरण की जरूरत है, उसका प्रपोजल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने एमडीडीए को निर्देशित किया कि शहर में जिन क्षेत्रों में पूर्व में पेड़ लगाये गये थे उनमें जहाँ भी ट्री-गार्ड अभी तक लगे हुए हैं उनको हटा दें तथा मकान का नक्शा पास करने के बाद सम्बन्धित व्यक्ति के आवास स्थल का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें कि वह व्यक्ति मकान निर्माण की सामग्री सड़क मार्ग अथवा सार्वजनिक स्थल पर डम्प तो नहीं कर रहा है। उसको सड़क-मार्ग अथवा सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री डम्पिंग करने से रोंके साथ ही आवासीय नक्शे पास करने की सूचना नगर निगम को भी अवश्य दी जाय।

जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस को शहर में यातायात की औटोमैटिक प्रबन्धन प्रणाली को लागातार जारी रखने तथा उसको समय के साथ और इनोवेटिव करने के निर्देश दिये। साथ ही यातायात लाईट के ऑन-ऑफ़ प्रक्रिया को तार्किक और व्यावहारिक बनाने को कहा। उन्होंने पूर्ति विभाग को सम्बन्धित विभागों के समन्वय से टीम बनाकर लगातार पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण करने तथा उसमें किसी भी तरह की मिलावट की रोकथाम के निर्देश दिये। साथ ही मलिन बस्ती तथा ऐसी जगह जहाँ पर लोग यदि लकड़ी का ईधन जला रहे हों तो उस पर भी तत्काल रोक लगाने को कहा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपेक्षा के अुनरूप एन्फोर्समेंट की कार्यवाही न करने के चलते चेतावनी दी कि अपनी एन्फोर्समेंट की कार्यवाही बढ़ायें तथा अगली बैठक में आशातीत प्रगति प्रस्तुत करेंगे।

इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) गिरीश चन्द्र गुणवंत, पूलिस अधीक्षक यातायात एस.के. सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत कण्डारी सहित लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, एमडीडीए, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!