Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
देश

भारत और पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार आज एससीओ की बैठक में होंगे आमने-सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। लंबे समय के बाद भारत और पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों की बुधवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुरू होने वाले शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) में होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से अफगानिस्तान में शांति बहाली पर चर्चा होनी है। इसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के समकक्ष पाकिस्तान के मोईद यूसुफ शामिल हो रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से दो दिवसीय इस बैठक के दौरान में अजित डोवाल की पाकिस्‍तान के एनएसए से किसी तरह की द्विपक्षीय बैठक साफ इनकार किया गया है। वहीं पाकिस्‍तान के एनएसए ने भी दोनों के बीच बातचीत की संभावना से साफ इनकार किया है। हालांकि वो इस सम्‍मेलन के दौरान रूस, ताजिकिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान, किर्गीस्‍तान, कजाखिस्‍तान और चीन के एनएसए से वार्ता करेंगे।

वहीं भारत के एनएसए की रूस के एनएसए से बातचीत होनी तय है। इसके लिए करीब ढाई घंटे का शड्यूल भी तय किया गया है। इसी वर्ष मार्च और अप्रैल में भारत के विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की दुशांबे में हार्ट ऑफ एशिया की बैठक में मुलाकात हुई थी। हालांकि उस वक्‍त भी दोनों के बीच किसी तरह की औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई थी। बता दें कि फरवरी से ही दोनों देशेां के बीच सीजफायर लागू है।

आपको बता दें कि शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) के आठ सदस्‍य देश हैं। इसमें भारत, पाकिस्‍तान, रूस, किर्गीस्‍तान, कजाखिस्‍तान, ताजिकिस्‍तान, चीन और उजबेकिस्‍तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्‍तान को वर्ष 2017 में इसका पूर्ण सदस्‍य बनाया गया था। नवंबर 2020 में इस संगठन की बैठक की मेजबानी भारत ने की थी। वर्ष 2021 के लिए इसकी अध्‍यक्षता ताजिकिस्‍तान के पास है।

शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) की  मौजूदा समय में होने वाली बैठक इसलिए भी बेहद खास है क्‍योंकि हाल के कुछ दिनों में अफगानिस्‍तान को लेकर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच काफी कड़वाहट देखने को मिली है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्‍यारोपों का दौर जारी है। खास बात ये भी है कि इस दौर की शुरुआत कहीं न कहीं भारत के अफगानिस्तान को लेकिन हो रही शांति वार्ता का एक अहम सदस्‍य बनने के बाद ही हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!