Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
ताज़ा खबरेंदेश

देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी रोजाना नई पीक पर पहुंच रही है। सोमवार को 1.68 लाख नए मामले सामने आए। पिछले छह दिनों से लगातार एक लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गुजरात में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा केस पाए गए हैं, जो राज्य में एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। सक्रिय मामले भी 12 लाख के करीब पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 1,68,912 नए मामले सामने आए, 75 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 904 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार से अधिक हो गया है, जिसमें से एक करोड़ 21 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,70,179 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले लगातार 33 दिनों से बढ़ रहे हैं। 33वें दिन 92 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े और इनकी संख्या 12 लाख हो गई।

महाराष्ट्र में संक्रमित 34 लाख के पारमहाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 34 लाख को पार कर गई है। रविवार को सर्वाधिक 63,294 नए मामले मिले और 349 लोगों की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 15,353, दिल्ली में 10,774 और कर्नाटक में 10,250 नए मामले मिले हैं। जबकि, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 122, उत्तर प्रदेश में 67, पंजाब में 59, गुजरात में 54 और दिल्ली में 48 और लोगों की मौत भी हुई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में रविवार को 11,80,136 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर 11 अप्रैल तक कुल 25.78 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!