Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में 18 से 45 साल के सभी लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन : अशोक गहलोत

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15809 नए मामले सामने आए हैं। 6649 लोग डिस्चार्ज हुए और 74 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 1,36,702 हैं। कुल 3,74,134 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से कुल 3,601 की मौत हुई है। इधर, राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। रविवार को यह एलान मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने किया है। वहीं, राजस्थान में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन पर होने वाला सरकार खर्च सरकार वहन करेगी। प्रदेश में तीन करोड़ 75 लाख लोगों का फ्री वैक्सीनेशन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस पर 3000 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार केंद्र सरकार 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च उठाती, जिससे राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता। इससे पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड की राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा की है। गहलोत सरकार ने फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा तो कर दी, लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट के पास फिलहाल वैक्सीन नहीं है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने सीरम इंस्टीट्यृट से वैक्सीन खरीद को लेकर संपर्क किया था, लेकिन वहां से फिलहाल उपलब्धता नहीं होने की बात कही गई। उल्लेखनीय है कि गहलोत कई बार वैक्सीनेशन का खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग कर चुके हैं।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का अब तक का रिकॉर्ड टूटा। 24 घंटे में 15,809 संक्रमित मिलने के साथ ही 74 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 14 हजार 437 संक्रमित मिले। वहीं, 3601 की मौत हुई। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 36 हजार 702 है। अस्पतालों में उपचार के बाद रविवार को 6649 मरीजों को घर भेज दिया गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे ज्यादा संक्रमित 3145 जयपुर जिले में मिले। जोधपुर में 1411, अलवर में 1324, उदयपुर में 1103, अजमेर में 706, कोटा में 701, पाली में 667, सवाईमाधोपुर में 601, सीकर में 595, भीलवाड़ा में 555, बीकानेर में 514 संक्रमित मिले हैं। शेष 13 जिलों में 80 से लेकर 400 तक पीड़ित मिले हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 13 जयपुर, 12 जोधपुर, आठ उदयपुर, सात कोटा, छह पाली, सीकर, बीकानेर में पांच-पांच, सिरोही में तीन, अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में दो-दो, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुंनूं व नागौर में एक-एक की मौत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!