Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदिल्ली

राजधानी दिल्ली में 1 मई से 18 साल आयु वाले व्यक्तियों को लगेगी फ्री कोरोना वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी फ्री में वैक्सीन लगवाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डिजिटल प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से कोरोना वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में तेजी आएगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को कोरोना टीका लगाया जा सकेगा। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हमने 1.34 करोड़ टीकों की खरीद के लिए स्वीकृति दी है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इसे जल्द से जल्द खरीदा जाए और लोगों को जल्द से जल्द लोगों को लगाया जाए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस महामारी में हमने देखा है कि 18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी बहुत संक्रमित हो रहे हैं, अब उनके लिए भी सोचने का समय आ गया है कि ये वैक्सीन उनको भी लगाई जा सकती हैं और अगर नहीं लगाई जा सकती तो मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द दूसरी वैक्सीन भी ईजाद होंगी। हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन के दाम अलग अलग आ रहे हैं, जो ठीक नहीं है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से निवेदन है कि वह इसे 150 रुपये तक ले आएं। केंद्र सरकार से भी निवेदन है कि दाम पर कैपिंग की जाए।

 उधर, राजधानी दिल्ली में कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए लॉकडाउन की अवधि को छ: दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 20 अप्रैल को लागू किया गया लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह समाप्त हो रहा था, लेकिन अब यह तीन मई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, लोगों की परेशानी को देखते हुए इस दौरान कुछ मामलों में छूट दी गई है।

मुख्य सचिव विजय देव द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान कूरियर सेवा, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर व वाटर प्यूरिफायर से संबंधित लोगों को काम करने की छूट दी गई है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किताबों की दुकानें व बिजली के पंखों से संबंधित दुकानें भी खुली रहेंगी। आवश्यक सामान की ढुलाई करने वाले ट्रकों व खाली ट्रकों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी, लेकिन इन ट्रकों को ई-पास दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाए। ब्रिटेन में कुछ समय पहले तक कोराेना का इतना ही कहर था, जितना भारत में है। वहां उन्होंने अपने लोगों को बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाई, जिससे कोरोना नियंत्रित हुआ। काेरोना को समाप्त करने का बहुत बड़ा कारण वैक्सीन को माना जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!