Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम आए कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद मेरठ और बरेली में भी कोरोना वायरस का संक्रमण जमकर कहर बरपा रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी आ रहे हैं। मेरठ के चर्चित विधायक संगीत सोम और दिनेश खटिक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उधर बरेली कैंट से विधायक पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल अपने जिले में हालत खराब होते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है।

मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में उनके परिवार में पहले बेटी और बाद में बेटे के संक्रमित होने से होम आइसोलेशन में जाने वाले संगीत सोम भी रविवार को इसकी चपेट में आ गए। भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम और उनके बेटे तेजस कोरोना संक्रमित हो गए है। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को विधायक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने की बात कहते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। उन्हेंं शनिवार से तेज बुखार है। विधायक के अनुसार उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। पिछले दिनों वह दो दिन तक विधायक के साथ मेरठ में ही रही थी। विधायक पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय थे। वह लगातार रोड शो और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वह सभी लोग भी कोरोना की जांच करा लें।

मेरठ के हस्तिनापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश खटिक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। वह बीते दिनों पंचायत चुनाव में काफी जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभा कर रहे थे। विधायक दिनेश खटीक के साथ उनके परिवार के चार लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह परिवार के साथ होम आइसोलेट हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से भी कोरोना का टेस्ट कराने को कहा है।

मेरठ में कोरोना वायरस का कहर काफी तेज होने के दौरान अस्पतालों में बेड के साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन की काफी कमी है। जिला प्रशासन का दावा है कि सोमवार को यहां पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। झुमका की नगरी बरेली भी इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है। बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने यहां की हालत पर चिंता जताई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के पहले चरण में चपेट में आए कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि बरेली को कम न आंका जाए। बरेली में हालात लखनऊ व गोरखपुर जैसे ही हैं। यहां पर रोजाना 25 से 30 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल को भी कोविड हॉस्पिटल बना दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!