Breaking News :
>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में बढ़ता ही जा रहा कोरोना का ग्राफ, 33 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2020, मंगलवार।

प्रदेश में कुल 33016 लोग संक्रमित हो चुके, 10371 एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 14 दिन में 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह कुल मरीजों का तकरीबन 40 फीसद है। सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना के 1043 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 33016 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 22077 स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 10371 एक्टिव केस हैं, जबकि 136 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में सोमवार को 14 की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 432 पहुंच गया है।

सोमवार को देहरादून में 385 में कोरोना संक्रमितों  हुई की पुष्टि 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी व निजी लैब से कुल 9617 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें  8574 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद देहरादून में 385 में कोरोना की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में 224 व ऊधमङ्क्षसह नगर में 214 नए मामले आए हैं। वहीं नैनीताल में 46, उत्तरकाशी में 37, चमोली में 36, टिहरी गढ़वाल में 24, पौड़ी गढ़वाल में 23 व पिथौरागढ़ में भी 19 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में सात, रुद्रप्रयाग में पांच और बागेश्वर में तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सोमवार को 1037 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए

प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी कुछ हद तक सुकून दे रहा है। सोमवार को 1037 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें 271 देहरादून, 197 हरिद्वार, 154 अल्मोड़ा, 124 नैनीताल, 53 उत्तरकाशी, 29 चमोली, 23 पौड़ी, 11 चंपावत, तीन रुद्रप्रयाग व एक मरीज टिहरी से है।

सोमवार को भी प्रदेश में चौदह मरीजों की हुई मौत

मरीजों की दिन-ब-दिन बढ़ती संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी प्रदेश में चौदह मरीजों की मौत हुई है। इनमें अजबपुर कलां निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति और मोहित नगर निवासी 65 वर्षीय शख्स की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हुई है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भी नौ मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा कोटद्वार व श्रीनगर बेस अस्पताल में भी दो महिलाओं की मौत हुई है। जबकि हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति की मौत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!