Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

ड्रग्स को लेकर जया बच्चन ने कहा- बॉलीवुड के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस के बीच संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज का दिन बेहद हंगामे भरा हो सकता है। भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में दोपहर तीन बजे भाषण देंगे। रक्षा मंत्री का बयान इस मायने में अहम है, क्योंकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर बहस की मांग की है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग से मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस ने पहले ही दिन काम रोको प्रस्ताव लाकर साफ संकेत दे दिया कि वह इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी।

कांग्रेस का अडानी ग्रुप को लेकर सवाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आडानी ग्रुप को 6 एयरपोर्ट सौंप दिए गए हैं। एक अकेली प्राइवेट कंपनी को 6 एयरपोर्ट दे देना नियमों का उल्लंघन है। सरकार ने अपने ही मंत्रालयों और विभागों की सलाह नहीं मानी। नियमों में परिवर्तन करके अडानी ग्रुप को नीलामी में जिता दिया गया।

विरोध के बीच कई विधेयक पारित

सत्र के पहले ही दिन सरकार ने लोकसभा में पांच विधेयक पेश किए। कृषि सुधारों से जुड़े अध्यादेशों पर विपक्षी विरोध के बावजूद तीन विधेयक पेश किए गए। इसके अलावा सरकार ने लोकसभा से दो विधेयक पारित भी करा लिया। वहीं, कांग्रेस ने सदन के अंदर और बाहर कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयकों का भारी विरोध करते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी को पूंजीपतियों के हवाले कर किसानों और मंडियों को उनके रहमोकरम पर छोड़ रही है।

करीब 30 संसद सदस्य और संसद के 50 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने के पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के स्टॉफ और सभी संसद सदस्यों की कोविड–19 की जांच की गई। इसमें करीब 30 संसद सदस्य और संसद के 50 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। सूत्रों ने बताया कि जिनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें क्वारंटाइन में रहने और संसद भवन नहीं आने के लिए कहा गया है।

रवि किशन पर भड़कीं जया बच्चन

राज्यसभा में माजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा है। जिन लोगों को इंडस्ट्री ने नाम दिया वही इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे असहमत हूं। सरकार को इन लोगों से कहना चाहिए कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बुरा नहीं कहा जा सकता। मुझे शर्म आती है कि कल एक शख्स जो खुद उसी इंडस्ट्री से है, इसके विरोध में बोल रहा था। यह शर्मनाक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!